फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Nuh Congress Committee supervisor in organization creation campaign became transport housing in charge

Haryana: नूंह कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक अब संगठन सृजन अभियान में निभाएंगे भूमिका, परिवहन-आवास प्रभारी बने

Sat, 07 Jun 2025 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 12:49 PM IST
सार

जितेंद्र भारद्वाज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे के माने जाते हैं। हालांकि, जितेंद्र भारद्वाज की कांग्रेस हाई कमान में भी अच्छी पैठ है।
 

विज्ञापन
Nuh Congress Committee supervisor in organization creation campaign became transport housing in charge
जितेन्द्र कुमार भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और नूंह (मेवात) के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) पर्यवेक्षक जितेन्द्र कुमार भारद्वाज को संगठन सृजन अभियान के लिए परिवहन और आवास का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्हें राज्य में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और पीसीसी पर्यवेक्षकों के दौरे के दौरान उनकी यात्रा और ठहरने के लिए उपयुक्त व्यवस्था करने का काम सौंपा जाएगा। इसके अलावा, पूर्व विधायक नीरज शर्मा को तत्काल प्रभाव से भारद्वाज के स्थान पर नूंह (मेवात) के लिए पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की तरफ से पांच जून को जारी आदेश संशोधित किया गया है। यह हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी की सहमति से जारी किया गया है। जितेंद्र भारद्वाज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे के माने जाते हैं। हालांकि, जितेंद्र भारद्वाज की कांग्रेस हाई कमान में भी अच्छी पैठ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed