{"_id":"6711df4a96ca0c28af0affaa","slug":"now-lobbying-for-speaker-has-started-after-missing-ministerial-post-in-haryana-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Politics: मंत्री पद से चूके अब स्पीकर के लिए लॉबिंग शुरू, हरविंद्र कल्याण व मिड्डा मनोहर लाल के करीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Politics: मंत्री पद से चूके अब स्पीकर के लिए लॉबिंग शुरू, हरविंद्र कल्याण व मिड्डा मनोहर लाल के करीबी
Fri, 18 Oct 2024 09:38 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 18 Oct 2024 09:38 AM IST
सार
हरियाणा में नायब सैनी के मंत्रिमंडल में रोड जाति का प्रतिनिधित्व रह गया है। वहीं, हरविंद्र कल्याण तीसरी बार चुने गए हैं और वह मनोहर के करीबी हैं। ऐसे में भाजपा उनके नाम पर दांव खेल सकती है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैनी सरकार के मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब स्पीकर पद के लिए रस्साकशी शुरू हो गई है। जो मंत्री बनने से चूक गए हैं, वह अब स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। भाजपा स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के पद पर उन जातियों को समायोजित करने की कोशिश करेगी, जिनका मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व कम है या बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन
सैनी के मंत्रिमंडल में रोड जाति का प्रतिनिधित्व रह गया है। रोड जाति से इस बार दो विधायक चुनकर आए हैं। इनमें घरौंदा से हरविंद्र कल्याण और दूसरे सतपाल जांबा हैं। हरविंद्र कल्याण तीसरी बार चुने गए हैं और वह मनोहर के करीबी हैं। ऐसे में भाजपा उनके नाम पर दांव खेल सकती है। वहीं, इस पद के लिए मूल चंद शर्मा का भी नाम चल रहा है। मंत्री नहीं बन पाने की भरपाई वह इस पद से करना चाहते हैं। वहीं, तीसरे दावेदार घनश्याम सराफ हैं। वह चौथी बाद विधायक चुनकर आए हैं। उधर, डिप्टी सीएम पद के लिए भी कई विधायकों का नाम चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भाजपा इस पद के लिए किसी पंजाबी विधायक को नियुक्त कर सकती है। पंजाबी समुदाय के 11 उम्मीदवार उतारे थे, इनमें से आठ उम्मीदवार जीत कर आए हैं। आठ पंजाबी विधायकों में से भाजपा ने सिर्फ अनिल विज को मंत्री को बनाया है। बाकी सात मंत्री रह गए हैं। ऐसे में भाजपा एक और पंजाबी को डिप्टी स्पीकर पद पर नियुक्त कर सकती है। इसके लिए दो नाम चल रहे हैं। इनमें जींद के विधायक डा. कृष्ण लाल मिड्ढा और दूसरे यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा हैं। मिड्डा मनोहर लाल के करीबी हैं।
विज्ञापन