फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Notice to Chief Secretary on rats gnawing on dead body in hospital report sought within 2 weeks

Chandigarh-Haryana News: अस्पताल में शव को चूहों के कुतरने पर मुख्य सचिव को नोटिस, 2 सप्ताह में रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
एनएचआरसी ने नरवाना के सिविल अस्पताल के शवगृह मामले पर स्वतः संज्ञान लिया
विज्ञापन

चंडीगढ़/नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोमवार को जींद जिले के नरवाना सिविल अस्पताल के शवगृह में चूहों की ओर से शव कुतरने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। एनएचआरसी ने हरियाणा के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने इस घटना को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए कहा कि यदि रिपोर्ट में वर्णित तथ्य सही पाए जाते हैं तो यह मानव गरिमा और मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

12 नवंबर 2025 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह अस्पताल में हुई इस तरह की पहली घटना नहीं है। अस्पताल अधिकारियों ने दावा किया था कि उन्होंने शवगृह के फ्रीजर की मरम्मत के लिए संबंधित कंपनी से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाही नहीं हुई। फिलहाल चूहों को प्रवेश करने से रोकने के लिए शवगृह में अस्थायी रूप से जाली लगाई गई है जिसे अस्थायी समाधान माना गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी घटनाएं अस्पताल व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को दर्शाती हैं जिन पर राज्य सरकार को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed