फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Nishit Kataria has been appointed President of Haryana Youth Congress.

Haryana: हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने निशित कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने जारी किया पत्र

Tue, 29 Jul 2025 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 01:34 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की तरफ से जारी पत्र में लिखा कि निशित कटारिया को तत्काल प्रभाव से हरियाणा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। 

विज्ञापन
Nishit Kataria has been appointed President of Haryana Youth Congress.
निशित कटारिया - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

निशित कटारिया हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की तरफ से पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में लिखा कि निशित कटारिया को तत्काल प्रभाव से हरियाणा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। भारतीय युवा कांग्रेस को विश्वास है कि निशित मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में संगठन और कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए अपना पूरा समय और ऊर्जा समर्पित करेंगे।
विज्ञापन


निशित कटारिया पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे हैं।

जून में परिणाम के बाद विवादों में आ गई थी युवा कांग्रेस

15 जून 2025 को हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर परिणाम आया था। इसके बाद युवा कांग्रेस विवादों से घिर गई थी। दरअसल, युवा कांग्रेस की तरफ से जारी सूची में मृतका हिमानी नरवाल को प्रदेश सचिव के पद पर विजेता घोषित कर दिया गया था। हिमानी नरवाल रिजल्ट के हिसाब से प्रदेश सचिव चुनी गई थीं। नरवाल का कई महीने पहले मर्डर हो चुका है।
विज्ञापन


एक मार्च की सुबह सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस में 22 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता विजय नगर निवासी हिमानी नरवाल का शव मिला था। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थी। युवा कांग्रेस की तरफ से तर्क दिया गया था कि चुनाव प्रत्याशी होने के नाते हिमांशी का परिणाम घोषित किया गया है, अब हिमांशी का नाम सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed