{"_id":"68f3f790f0d087f27c01f7e7","slug":"nda-government-has-enhanced-development-security-and-trust-in-bihar-cm-saini-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-848921-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में एनडीए सरकार ने विकास, सुरक्षा और विश्वास बढ़ाया: सीएम सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में एनडीए सरकार ने विकास, सुरक्षा और विश्वास बढ़ाया: सीएम सैनी
विज्ञापन
फोटो -
बोले- पिछली सरकारों ने गरीबों के हितों की अनदेखी की और बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिहार अब विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और जनता का विश्वास एनडीए सरकार में और मजबूत हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में दोबारा से एनडीए की सशक्त, स्थिर और सुशासित सरकार का गठन होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को बिहार के कटिहार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सीएम सैनी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। यहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वहीं विपक्ष आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबों के हितों की अनदेखी की और बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने पहले झूठे वादों से सत्ता हासिल की और जनता को गुमराह किया।