{"_id":"676f7e2eb9671686be0ea1a3","slug":"nayab-saini-government-cabinet-meeting-today-20-thousand-pension-approved-for-hindi-mother-tongue-satyagrahis-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : हिंदी मातृभाषा सत्याग्रहियों को 20 हजार पेंशन, सेना व CRPF शहीदों के परिवारों के लिए बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : हिंदी मातृभाषा सत्याग्रहियों को 20 हजार पेंशन, सेना व CRPF शहीदों के परिवारों के लिए बड़ा एलान
Sat, 28 Dec 2024 04:54 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, हरियाणा
अमर उजाला ब्यूरो, हरियाणा
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 28 Dec 2024 04:54 PM IST
सार
प्रस्तावित वृद्धि 20,000 रुपये प्रतिमाह करने से प्रदेश पर 96.60 लाख रुपये का अतिरिक्त वार्षिक खर्च बढ़ेगा, जिससे कुल वार्षिक बजट लगभग 3.86 करोड़ रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सीएम नायब सिंह सैनी अध्यक्षता में शनिवार को हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 15 से अधिक एजेंडे रखे गए थे। हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों के लिए पेंशन 15,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रतिमाह करने पर कैबिनेट की मुहर लग गई है।
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बैठक में सेना और सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि को 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया गया है। इसके अलावा दूसरा मुख्य एजेंडा जो बैठक में पास किया गया है उसमें 1957 के हिंदी आंदोलन मातृभाषा के सत्याग्रहियों के लिए जो मासिक पेंशन 15 हजार थी उसे भी बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
#WATCH चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "...सेना और CRPF के शहीदों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ करने का फैसला लिया गया है...1957 के हिंदी आंदोलन मातृभाषा के सत्याग्रहियों के लिए जो मासिक पेंशन 15 हजार थी उसे भी बढ़ाकर 20 हजार… pic.twitter.com/iYEs4i8CbQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
विज्ञापन
इस समय सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग 161 मातृभाषा सत्याग्रहियों या उनके जीवित पति/पत्नियों को 15,000 रुपये मासिक पेंशन मिल रही थी। सीएम सैनी ने जून में इस बढ़ोतरी का एलान किया था। प्रस्तावित वृद्धि 20,000 रुपये प्रतिमाह करने से प्रदेश पर 96.60 लाख रुपये का अतिरिक्त वार्षिक खर्च बढ़ेगा, जिससे कुल वार्षिक बजट लगभग 3.86 करोड़ रुपये हो जाएगा।