फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   National Herald case baseless: Rao Narendra, Politics News, Haryana News

नेशनल हेराल्ड केस निराधार : राव नरेंद्र

विज्ञापन
कहा-प्रतिशोध की राजनीति से न डरेंगे न झुकेंगे
विज्ञापन



चंडीगढ़। नेशनल हेराल्ड केस में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा द्वेष और बदले की राजनीति कर रही है। इस प्रतिशोध की राजनीति से न डरेंगे, न झुकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व को डराने-दबाने और पुराने खारिज हो चुके मामलों को पुनर्जीवित करने की भाजपा की रणनीति अब जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। राव ने कहा कि भाजपा यह भूल रही है कि कांग्रेस का नेतृत्व उस परिवार के हाथों में है जिसने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण और यहां तक कि प्राणों का बलिदान देने से भी कभी पीछे नहीं हटा। ऐसी ओछी राजनीतिक प्रतिशोध की कवायद न तो कांग्रेस को विचलित कर सकती है और न ही हमारे संकल्प की दृढ़ता को कमजोर कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed