फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   National Games medalists will be honored in Rohtak on 21st.

Chandigarh-Haryana News: 21 को रोहतक में सम्मानित होंगे राष्ट्रीय खेलों के पदकधारी

विज्ञापन
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

चंडीगढ़। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदकधारी खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए सरकार 21 मई को रोहतक में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 153 पदक जीते हैं। इनमें 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक शामिल हैं। इन खेलों में प्रदेश के कुल 689 खिलाड़ियों और लगभग 200 स्पोर्ट स्टाफ ने भाग लिया था। मंत्री ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी में नए उत्कृष्टता केंद्र खोले जाएंगे। खेल परिसरों के बेहतर संचालन व रख-रखाव के लिए पायलट आधार पर दो खेल परिसरों को पीपीपी मोड पर चलाने के लिए दिया जाएगा। इस प्रयोग का परिणाम अच्छा आने पर कुछ अन्य खेल परिसरों को भी इसी नीति से चलाने के लिए चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed