{"_id":"6830cfe64236cb3b970338e6","slug":"names-of-five-information-commissioners-finalised-preparations-for-oath-taking-on-26th-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-718186-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पांच सूचना आयुक्तों के नामों पर लगी मुहर, 26 को शपथ-ग्रहण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पांच सूचना आयुक्तों के नामों पर लगी मुहर, 26 को शपथ-ग्रहण की तैयारी
विज्ञापन
रिटायर एचसीएस अमरजीत सिंह, कर्मवीर सैनी, नीता खेड़ा, प्रियंका धोपरा, संजय मदान को मिला माैका
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पांच सूचना आयुक्तों की नियुक्ति कर दी है। मुख्य सूचना आयुक्त के नाम पर पहले ही मुहर लग चुकी है। अब पांच सूचना आयुक्तों सहित मुख्य सूचना आयुक्त को हरियाणा निवास पर शपथ ग्रहण कराने की तैयारी है।
हरियाणा राज्य सूचना आयोग में रिटायर एचसीएस अधिकारी अमरजीत सिंह, कर्मवीर सैनी, नीता खेड़ा, प्रियंका धोपरा और संजय मदान को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। अमरजीत सिंह पूर्व एचसीएस अधिकारी हैं और वह कलानौर से भी टिकट मांग रहे थे। वहीं, नीता खेड़ा एचपीएससी की पूर्व सदस्य हैं। वहीं, बाकी तीनों सदस्यों की भाजपा व संघ से नजदीकियां रही हैं।
हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई थी। इसमें मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के नामों को तय करने पर चर्चा हुई थी। बैठक के दाैरान ही सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए सेवानिवृत्त आईएएस एवं हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के नाम पर मुहर लगाई गई है। सूत्रों का कहना है कि आयुक्तों को 26 मई को शपथ दिलाने की तैयारी है। सरकार ने राजभवन के लिए सभी आयुक्तों के नामों की फाइल भेज दी है। हालांकि अभी मुख्य सूचना आयुक्त के नाम की अधिसूचना जारी नहीं हुई है।