फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Movie The Sabarmati Report tax free in Haryana CM Nayab Saini also watched film in Chandigarh

हरियाणा में टैक्स फ्री हुई द साबरमती रिपोर्ट: सीएम नायब सैनी ने भी देखी फिल्म, बोले- सच्चाई को दिखाया

Wed, 20 Nov 2024 07:50 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 20 Nov 2024 07:50 PM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को हरियाणा में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में फिल्म को देखा। इसके बाद उन्होंने मूवी को हरियाणा में टैक्स फ्री करने का एलान किया। 

विज्ञापन
Movie The Sabarmati Report tax free in Haryana CM Nayab Saini also watched film in Chandigarh
सीएम नायब सिंह सैनी ने भी फिल्म को देखा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोधरा कांड पर बनी 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार रात आईटी पार्क में स्थित डीटी मॉल में ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म को देखा। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। फिल्म देखने वालों में कई कैबिनेट मंत्री व विधायक भी शामिल थे। 

विज्ञापन


फिल्म देखने के बाद सीएम सैनी ने कहा-यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा (गुजरात) में हुए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की घटना पर आधारित है। इसमें घटना की सच्चाई को दिखाया गया है। फिल्म निर्माता में इस मुद्दे को बहुत ही संवेदनशीलता और गरिमा के साथ बनाई है। इसके साथ ही उन घटनाक्रम की सच्चाई को भी दिखाया है जिससे पूरा देश अनभिज्ञ था। इस फिल्म के माध्यम से 59 निर्दोष पीड़ितों को भी अपनी बात कहने का मौका मिला है। 
विज्ञापन


पीएम और गृह मंत्री कर चुके हैं तारीफ
विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तारीफ कर चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस फिल्म में विक्रांत मैसी एक पत्रकार की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सोमवार को अमित शाह ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया था। दरअसल, उन्होंने एक यूजर का पोस्ट ही साझा किया है, जिसमें फिल्म देखने की वजह बताई गई है। गृह मंत्री ने इसे री-पोस्ट करते हुए लिखा, 'चाहे कोई कितना भी ताकतवर ईको सिस्टम हो और चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह सच्चाई को हमेशा के लिए अंधेरे में नहीं छिपाए रख सकता। फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' अदम्य साहस के साथ ही ईको सिस्टम को भी चुनौती देती है। यह दिनदहाड़े उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सच उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने देखी फिल्म
फिल्म देखने वालों में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री गौरव गौतम व मुख्य सचिव विवेक जोशी भी मौजूद रहे। इस दौरान फिल्म निर्माता एकता कपूर भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed