फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Most purchase of mustard in Bhiwani and wheat in Sirsa.

Chandigarh-Haryana News: भिवानी में सरसों तो सिरसा में सर्वाधिक गेहूं की खरीद

विज्ञापन
22 जिलों में रबी खरीद का कार्य पूरा, हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग काॅर्पोरेशन ने जारी किए आंकड़े
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश की मंडियों में रबी की फसलों की खरीद का 2025-26 का कार्य पूरा हो गया है। सभी 22 जिलों के आंकड़ों के अनुसार भिवानी में सरसों तो सिरसा में सर्वाधिक गेहूं की खरीद हुई।

हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के आंकड़ों के अनुसार, भिवानी जिले में 2,36,908.98 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। जिले में 2,26,914.62 मीट्रिक टन सरसों की उठान हुई है और 95.78 प्रतिशत सरसों की उठान हो चुकी है। साथ ही 63,542 किसानों के खातों में राशि भेजी जा चुकी है। दूसरी ओर, सिरसा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने 8,51,132.60 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। जिले में 8,39,938.95 मीट्रिक टन गेहूं की उठान हुई है। यहां कुल 98.68 प्रतिशत गेहूं की उठान के साथ ही 50,326 किसानों के खातों में राशि जमा कराई गई है। मंडियों में इस वर्ष रबी मार्केट सीजन में कुल 8,16,157.68 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। इस सीजन में राज्य की मंडियों में कुल 75,20,312.48 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई, जिसमें से कुल 75,20,312.48 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed