{"_id":"6807b02062fd1a46890865ef","slug":"more-than-three-lakh-bpl-families-are-not-taking-benefits-for-one-year-investigation-ordered-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-690127-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अपडेट..तीन लाख बीपीएल परिवार एक साल से नहीं ले रहे लाभ, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अपडेट..तीन लाख बीपीएल परिवार एक साल से नहीं ले रहे लाभ, जांच के आदेश
विज्ञापन
-घर-घर जाकर होगा सत्यापन, राज्य में 49 लाख बीपीएल परिवार
चंडीगढ़। हरियाणा के 3.11 लाख बीपीएल परिवारों ने पिछले एक साल से सरकार की किसी भी योजना का कोई लाभ नहीं लिया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जांच इस खुलासे के बाद हरियाणा सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। अब अधिकारी घर-घर जाकर इन बीपीएल परिवारों की जांच करेंगे।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि राज्य में 49 लाख बीपीएल परिवार हैं। इनमें से 33 लाख लोगों के पास गैस कनेक्शन हैं। 11 लाख 55 हजार महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर दिए जा रहे हैं। इनके अलावा, हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 17.40 लाख महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि 3.11 लाख बीपीएल परिवारों ने सरकार की एक भी योजना का लाभ नहीं लिया।अब इनकी घर-घर जाकर जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एलपीजी सिलिंडरों के लिए डिपो पर गैस कंपनियों की ओर से शिविर लगाए जाएं।
विधानसभा में उठ चुका है मुद्दा, जल्द होगी कार्रवाई
हरियाणा में बीपीएल परिवारों की संख्या को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। बीते विधानसभा सत्र के दौरान भी बीपीएल परिवारों की संख्या को लेकर जब मुद्दा उठा तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एलान किया था कि जिन लोगों ने किसी कारणवश परिवार पहचान पत्र में अपनी आय गलत लिखवाई है, वह उसे दुरुस्त करवा लें। वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब सरकार डाटा एकत्र कर रही है। बहुत जल्द कार्रवाई के भी आदेश होने वाले हैं।