फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   More Than One lakh people out of BPL category in Haryana

Haryana: हरियाणा में 1.36 लाख लोग बीपीएल श्रेणी से बाहर, नवंबर में 34 हजार बीपीएल कार्ड धारक घटे

Fri, 20 Dec 2024 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 03:44 PM IST
सार

प्रदेश की अनुमानित आबादी 2.8 करोड़ है। अक्तूबर 2024 तक 51.09 लाख बीपीएल कार्ड धारक यानि 2.04 करोड़ लोग बीपीएल श्रेणी के थे। इस हिसाब से राज्य की करीब 70 फीसदी आबादी बीपीएल श्रेणी में आती थी।

विज्ञापन
More Than One lakh people out of BPL category in Haryana
बीपीएल - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

भाजपा की हरियाणा में तीसरी बार सरकार आने पर गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) श्रेणी के परिवारों की बढ़ती संख्या पर काफी विवाद हुआ। बीते विधानसभा सत्र में बीपीएल परिवारों की संख्या को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा व इस पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच खूब हंगामा हुआ था। अब नवंबर 2024 में 34 हजार बीपीएल कार्ड धारक कम हो गए हैं। एक कार्ड में औसतन चार सदस्य के हिसाब से करीब 1.36 लाख लोग इस श्रेणी से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की अनुमानित आबादी 2.8 करोड़ है। अक्तूबर 2024 तक 51.09 लाख बीपीएल कार्ड धारक यानि 2.04 करोड़ लोग बीपीएल श्रेणी के थे। इस हिसाब से राज्य की करीब 70 फीसदी आबादी बीपीएल श्रेणी में आती थी। नवंबर 2024 में बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या 50.75 लाख हो गई। बीपीएल श्रेणी के इन नए आंकड़ों और जांच कराए जाने के सवाल का अधिकारी कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन

10 महीने में नौ लाख बीपीएल कार्ड धारक बढ़े

प्रदेश में जुलाई से अक्तूबर 2024 के बीच चार महीने में बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या में 4.84 लाख की वृद्धि हुई। जुलाई में 46.25 लाख और अक्तूबर में 51.09 लाख बीपीएल कार्ड धारक थे। इससे पहले की बात करें तो जनवरी 2022 में 27 लाख और जनवरी 2023 में 31.59 लाख बीपीएल कार्ड धारक थे। छह महीने बाद जून में यह संख्या 11 हजार बढ़कर 34.70 लाख पहुंच गई। दिसंबर 2023 में बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या 7 लाख से अधिक बढ़कर 42 लाख पहुंच गई। फरवरी 2024 में प्रदेश में 45 लाख बीपीएल कार्ड धारक थे। 2024 के शुरुआती दस महीनों में 9 लाख से अधिक बीपीएल कार्ड धारक बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएल कार्ड धारकों को मिलने वाली सहूलियतें

- प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज (गेहूं/बाजरा) निशुल्क मिलता है।
- हर परिवार को प्रति माह 40 रुपये प्रति लीटर की दर से दो लीटर सरसों का तेल और 13.5 रुपये की दर से एक किलो चीनी मिलती है।
- प्रत्येक परिवार को ग्रामीण क्षेत्र में 100 गज का प्लॉट देने की घोषणा भी सरकार ने की है।
- उज्ज्वला योजना के तहत 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलता है।
- चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये का निशुल्क इलाज मिलता है।

सीएम बोले- आय सीमा बढ़ाने से अधिक हुए बीपीएल श्रेणी के लोग

विधानसभा में बीपीएल श्रेणी के लोगों की संख्या बढ़ने के विपक्ष के सवाल पर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने जवाब दिया था कि सरकार ने बीपीएल कार्ड बनाने में आय की सीमा बढ़ा दी। 1.20 लाख रुपये वार्षिक आय की सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया गया है।


 
अधिकारियों से लेंगे जानकारी
बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या में कमी आने की सूचना नहीं है। इसकी संबंध में अधिकारियों से बात करके जानकारी लेंगे। इसके बाद ही कुछ कह सकता हूं। - राजेश नागर, राज्य मंत्री, खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed