फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Message to BJP workers to take central and state schemes to every household, Politics News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का संदेश

विज्ञापन
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर हरियाणा में शुरू किए गए संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसके साथ ही जिलों में होने वाली संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी मंथन किया गया। बैठक में बताया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने में काफी मेहनत कर रहे हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार की ओर से जनहित में लिए गए निर्णयों और सरकार की योजनाओं की जानकारी बैठक में रखी। उन्होंने कहा हर कार्यकर्ता का लक्ष्य केंद्र व राज्य की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना होगा, ताकि लाभार्थियों को उसका लाभ मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी संगठन से जुड़े अहम मुद्दों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और राव इंद्रजीत सिंह ने भी केंद्र सरकार की तरफ से हरियाणा में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को सबके सामने रखा। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, कैप्टन अभिमन्यु और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed