फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Many recruitments are waiting to be completed, youth are worried, haryana news

Chandigarh-Haryana News: कई भर्तियां पूरी होने का इंतजार, युवा परेशान

विज्ञापन
- 5600 सिपाही भर्ती रद्द होने से दूसरी भर्तियों कई आवेदक हुए चिंतित
विज्ञापन

- जेबीटी मेवात कैडर और स्टेनो की भर्ती प्रक्रिया को पूरा होने का इंतजार


अमर उजाला ब्यूरो



चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 5600 पुरुष और महिला सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया रद्द होने से प्रदेश के युवा परेशान हो गए हैं। दूसरी कई भर्तियों के परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों आवेदकों को अब इन भर्तियों की प्रक्रिया रुकने की चिंता सता रही है। स्टेनो ग्रुप-सी व ग्रुप-डी की भर्ती लंबे समय से रुकी हुई। इसी तरह से जेबीटी मेवात कैडर को लेकर भी बाधाएं अभी दूर नहीं हो सकीं।
सोनीपत के विनीत के मुताबिक, जेबीटी मेवात कैडर के लिए अगस्त 2024 में आयोग ने विज्ञापन निकाला था। करीब 1456 पदों के लिए 28 सितंबर 2024 को परीक्षा हो गई, उस दाैरान विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने वाली थी, इसलिए आंसर की (प्रश्नों के उत्तर) भी परीक्षा के बाद ही डाल दिए गए। मई माह में डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया होनी थी, लेकिन कोर्ट में मामला चला गया, इस कारण अभी भी पूरी प्रक्रिया होने का इंतजार है। कुछ दिनों पहले इस प्रकरण में आयोग के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की गई।
विज्ञापन


------------
स्टेनो की परीक्षा को लेकर 2019 से फंसा पेच
सबसे अधिक चिंता में स्टेनो की परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं को है। हिसार के चंद्रकांत ने बताया कि सीईटी ग्रुप-सी व ग्रुप-डी के तहत करीब 1200 से अधिक पदों के लिए 2019 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले यह भर्ती विभागों के माध्यम से होनी थी, लेकिन बाद में इसे सीईटी में शामिल कर लिया। चंद्रकांत के मुताबिक, पांच से 11 फरवरी 2024 में परीक्षा हो चुकी है, लेकिन बाद में सामाजिक आर्थिक आधार पर पांच अंकों का मामला फंसा तो परीक्षा रद्द कर दी गई। बाद में नया विज्ञापन निकालते हुए स्टेनो को 58, 59 व 60 श्रेणी में शामिल कर लिया गया, लेकिन आगामी कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिणाम अटका, युवाओं ने की न्याय की मांग

हिसार से पहुंचे युवाओं ने बताया कि शनिवार को ग्रुप सी का परिणाम घोषित किया है। जब आवेदन किए थे तब बीसी-ए और बीसी-बी के प्रमाण-पत्र लगाए थे। आवेदन के दाैरान कहा गया था कि पीपीपी यानी परिवार पहचान पत्र के आधार पर आय से जुड़ा ब्योरा उठा लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और प्रमाण-पत्र रद्द हो गए। ऐसे में सैकड़ों युवा कोर्ट चले गए। बाद में नए आवेदक भी कोर्ट चले गए और उनका परिणाम घोषित कर दिया, लेकिन पुराने आवेदकों का मामला अभी तक हल नहीं हुआ, इसलिए आयोग के चेयरमैन से मांग की है कि वह समाधान कराएं।

----------
शनिवार को घोषित हुए परिणाम से बदले पद, युवा पहुंचे आयोग
सोमवार को पंचकूला स्थित सेक्टर-2 स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह से मिलने के लिए हरियाणा के विभिन्न जिलों से सैकड़ों युवा पहुंचे। फतेहाबाद से पहुंचे युवाओं ने बताया कि ग्रुप सी के लिए नाै माह पहले आवेदन किया था, तब उन्हें एलडीसी यानी लोअर डिवीजन क्लर्क श्रेणी में आवेदन किया था। आवेदन के दाैरान दो विकल्प थे, दूसरे विकल्प में ग्राम सचिव पद भरा था, लेकिन उनके पदों को ही बदल दिया।


फोटो संख्या : 69 और 70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed