{"_id":"680ce2e68d91e27dfc0b2790","slug":"magic-shows-in-government-schools-to-entertain-students-and-increase-their-intellectual-capacity-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-693748-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: छात्रों के मनोरंजन और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों में मैजिक शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: छात्रों के मनोरंजन और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों में मैजिक शो
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का मनोरंजन कराने, उनकी बौद्धिक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने मैजिक शो का आयोजन कराने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित करते हुए पत्र जारी किया है। निर्देशों के अनुसार वर्तमान शैक्षणिक सत्र में तीन माह तक बच्चों को मैजिक शो दिखाया जाएगा। पानीपत के विवेकानंद चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से स्कूलों में निशुल्क मैजिक शो कराया जाएगा।
सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले मैजिक शो आयोजित करने वाली संस्था को विद्यालयों की सूची के साथ-साथ समय सारणी भी उपलब्ध करानी होगी। ताकि यह मालूम चले कि किस विद्यालय में कब शो का आयोजन करना है। जादूगर जब स्कूलों में अपना शो दिखाने जाएंगे, तो प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक उनके दस्तावेजों की दोबारा जांच भी करेंगे। नियमों के मुताबिक मैजिक शो कराने से पहले कार्यक्रम की सूचना जिला उपायुक्त और एसपी को भी देनी होगी।