फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Libraries will be built at district headquarters bodies ordered to prepare details

Chandigarh-Haryana News: जिला मुख्यालयों पर बनेंगी लाइब्रेरी, निकायों को ब्योरा तैयार करने के आदेश

विज्ञापन
- जमीन और भवन की उपलब्धता होने पर लाइब्रेरी में 500 बच्चों के बैठने की व्यवस्था होगी
विज्ञापन

- यदि कहीं पर्याप्त जगह नहीं तो कम्युनिटी सेंटर व दूसरे स्थानों पर भी कर सकेंगे संचालन

अरुण शर्मा
चंडीगढ़। शहरी स्थानीय निकाय विभाग प्रदेश में अत्याधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण की योजना धरातल पर उतारेगा। सभी नगर निगमों से लेकर नगर पालिकाओं और नगर परिषदों से ब्योरा तैयार करने को कहा गया है। लाइब्रेरी में अत्याधुनिक सुविधाओं पर ध्यान रहेगा। नाैकरियों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते तैयारी करने के लिए अनुकूल व्यवस्था रहे, यह सरकार का प्रयास है।
निकाय विभाग के जानकारों ने बताया कि जिला मुख्यालयों पर लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना पर काम शुरू होगा। इसलिए निकायों को जमीन चिह्नित करने को कहा गया है। योजना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जमीन की उपलब्धता के साथ ही यह भी कहा गया है कि लाइब्रेरी में एसी (एयर कंडीशनर), बिजली और पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था हो। लाइब्रेरी में एक साथ 500 बच्चों के बैठने तक की व्यवस्था हो। सभी 11 नगर निगमों के अलावा सभी 87 निकाय संस्थाओं को यह भी सुझाव दिया गया है कि पर्याप्त जमीन न होने की स्थिति में कम्युनिटी सेंटरों, चाैपालों, धर्मशालाओं में अनुकूल माहाैल होने की स्थिति में वहां भी सुविधाओं के साथ छोटी लाइब्रेरी का संचालन किया जा सकता है। निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता भी इस योजना को लेकर समीक्षा कर चुके हैं।
विज्ञापन


28 को समीक्षा बैठक में मांगा गया है ब्योरा
निकाय विभाग की मासिक बैठक में 28 मई को लाइब्रेरी की कार्य योजना पर भी विमर्श होगा। बैठक की समीक्षा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। निकाय मंत्री विपुल गोयल भी बैठक में शामिल करेंगे। हाल ही में निकाय मंत्री ने बैठक करके सख्त निर्देश दिए हैं कि विभागीय कार्यों को तेजी से कराया जाए, जो भी ठेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए। इसलिए 28 को प्रस्तावित बैठक में सभी कार्यों की समीक्षा होगी। वहीं सड़कों पर बेसहारा गोवंश से लेकर शहरों में सफाई व्यवस्था को लेकर हो रहे कार्यों की बैठक में विशेष रूप से समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed