{"_id":"6a3e86b1ffa484880d0b418f","slug":"law-and-order-in-the-state-has-completely-collapsed-abhay-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1055306-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी : अभय
विज्ञापन
फोटो संख्या : 38
बैंक घोटाले को लेकर उठाए सवाल, कहा- मानसून से पहले 60 फीसदी नहरों-ड्रेनों की नहीं हुई सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चाैटाला ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) पर भी सवाल उठाते हुए बैंक घोटाले पर भी सरकार को घेरा। चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में एक-दो आईएएस अधिकारियों को सरकारी गवाह बना सकती है क्योंकि उनकी गिरफ्तारी से सरकार के कई राज खुल सकते हैं।
चौटाला ने आरोप लगाए कि घोटाले में फंसे सभी आईएएस अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय में काम कर चुके हैं। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के तार भी इस घोटाले से जुड़े हैं। चाैटाला ने कहा कि मानसून से पहले 60 फीसदी नहरों और ड्रेनों की सफाई नहीं हुई है। इससे सिरसा, फतेहाबाद और यमुनानगर जैसे जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। किसानों को पीने और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। चानौत गांव में पानी की आपूर्ति को लेकर सरकार विवाद खड़ा करना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चानौत गांव की मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा। पेयजल आपूर्ति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि शहरों में लोगों को केमिकल युक्त गंदा पानी पीना पड़ रहा है जिससे कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं।
उन्होंने कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद डीजल और पेट्रोल के दाम न घटाने पर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस विधायक बलराम दांगी से फिरौती मांगे जाने का मुद्दा भी उठाया। चौटाला ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने राजस्थान को पानी देने के मुद्दे पर कहा कि तीन बांध बनने के बाद ही पानी दिया जाना चाहिए। चाैटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजस्थान सांसदों को खुश करने के लिए हरियाणा के हकों को मार रही है।