फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Last day of application for posting in GMS and PM Shri schools, demand for amendment, Education News, Haryana news

Chandigarh-Haryana News: जीएमएस व पीएमश्री स्कूलों में तैनाती के आवेदन का आखिरी दिन, संशोधन की मांग

विज्ञापन
- प्रदेश में तैनाती नीति-2025 लागू, भिवानी बोर्ड में ऑफलाइन परीक्षा होगी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति (जीएमएस) और पीएमश्री स्कूलों में नई नीति के तहत तैनाती के लिए आवेदन करने की तिथि शुक्रवार को 10 बजे रात खत्म हो रही है। प्रदेशभर में इच्छुक शिक्षकों के आवेदन भी आ भी रहे हैं। वहीं, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक जितेंद्र दहिया से वीरवार को मिलकर तैनाती नीति पर आपत्ति जताते हुए कई संशोधन की मांग की है। मांग पर ध्यान देते हुए निदेशक की ओर से विचार करने का आश्वासन भी मिला है।


प्रदेश में पहली बार लागू तैनाती नीति-2025 के तहत अब भिवानी बोर्ड के जरिए शिक्षकों को ऑफलाइन टेस्ट पास करने होंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को छह जून से 13 जून रात 10 बजे तक एमआईएस पोर्टल पर पीएमश्री व सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूलों में जाने के लिए आवेदन मांगा था। इसके बाद ही किसी भी शिक्षकों के आवेदन पर विचार शुरू होगा। प्रदेश में कुल 468 सरकारी मॉडल संस्कृति व पीएमश्री माध्यमिक उच्च विद्यालयों और 1420 सरकारी मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में नियमित और अतिथि सरकारी स्कूल शिक्षकों पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, क्लासिकल एंड वोकेशनल टीचर और प्राइमरी टीचर सभी श्रेणियों के स्कूल प्रमुखों (प्रधानाचार्यों, हेड मास्टरों और हेड टीचर्स) से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
विज्ञापन




हसला की ओर से प्रमुख मांगें -

1. यह नीति स्पष्ट नहीं कि कोई अध्यापक को स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद योग्य शिक्षक, शॉर्टलिस्ट होने पर उसे इस ड्राइव में भाग लेना ऐच्छिक या अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




2. कोई अध्यापक स्क्रीनिंग प्रक्रिया में योग्य व शॉर्टलिस्ट होने पर उसे कम से कम कितने स्कूलों का विकल्प भरने होंगे, इसमें कोई स्कूल नहीं मिलने पर प्रक्रिया क्या होगी।


3. तैनाती नीति में पिछली बार टेस्ट पास करने वाले प्रत्येक शिक्षकों को योग्य व शॉर्टलिस्ट माना जाए।



4. जीएमएस व पीएमश्री स्कूलों में पूर्व की नीति का अनुसरण करते हुए नियुक्ति या तो केवल स्क्रीनिंग टेस्ट या सिर्फ शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी के मेरिट अंक के आधार पर हो। इसी तरह अन्य मांगें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed