फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Lado Laxmi Yojana launched more than 8000 women applied on the first day

Chandigarh-Haryana News: लाडो लक्ष्मी योजना लॉन्च, पहले दिन आठ हजार से अधिक महिलाओं ने किया आवेदन

सार

हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए मोबाइल एप लॉन्च किया। योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक नवंबर से 2100 रुपये मिलेंगे और एप पर भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए। सरकार ने टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं।

विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में किया एप लॉन्च, योजना से संबंधित टोल फ्री और हेल्पलाइन नंबर भी किए जारी
विज्ञापन


नायब सैनी का दावा- एक नवंबर से पात्र महिलाओं व युवतियों के खाते में आएंगे 2100 रुपये


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार ने वीरवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योजना की पात्र महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल एप भी लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर पांच महिलाओं का एप के माध्यम से आवेदन भी कराया।
एप लॉन्च होते ही लगभग 50 हजार महिलाओं ने इसे डाउनलोड किया और शाम तक लगभग आठ हजार ज्यादा महिलाओं ने आवेदन भी कर दिया था। मुख्यमंत्री ने मंच से एलान किया एक नवंबर से पात्र महिलाओं के खाते में 2100 रुपये आने लगेंगे। योजना से संबंधी पूछताछ के लिए टोल फ्री और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना की लॉन्चिंग के लिए पूरे राज्य में 82 स्थानों पर कार्यक्रम किए गए। इन कार्यक्रमों के लिए दो केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राज्य के सभी मंत्रियों, सांसदों व विधायकों को जिम्मेदारी दी गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं को अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि राष्ट्र तभी महान बन सकता है जब उसकी नारी सुरक्षित, शिक्षित और सम्मानित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पहले चरण में लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ 23 वर्ष से 60 वर्ष की आयु की उन विवाहित व 45 साल तक की अविवाहित महिलाओं व युवतियों को मिलेगा जिनके परिवार की सालाना आय एक लाख रुपये तक है। करीब 21 लाख महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगी। एक परिवार में यदि एक से ज्यादा पात्र महिलाएं हैं तो उन सभी को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने भी सभा को संबोधित किया।


टोल फ्री व हेल्पलाइन नंबर घुमाते ही होगा समस्या का समाधान

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए यदि किसी पात्र महिला को दिक्कत आती है तो उसके लिए सेवा विभाग की ओर से टोल फ्री व हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर 18001802231 और हेल्पलाइन नंबर 01724880500 पर फोन घुमाते ही समस्या का समाधान हो जाएगा। इस योजना का आवेदन केवल मोबाइल एप के माध्यम से ही किया जाएगा। किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर या केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक पात्र महिला मोबाइल से अपने घर से ही फॉर्म भर सकती है।


सीएम बोले- इस योजना के साथ 42वां संकल्प पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के वक्त पार्टी ने 217 संकल्प लिए थे। उन संकल्पों को पूरा करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत के साथ वीरवार को पार्टी का 42वां संकल्प पूरा हो गया है। साल के अंत तक 90 संकल्प पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने हरियाणा में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 2 लाख 13 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। इसी प्रकार ड्रोन दीदी योजना में 100 महिलाओं को मुफ्त ड्रोन व प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस साल 100 और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हरियाणा में 18 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश में खोले गए 80 कॉलेजों में से 30 लड़कियों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed