{"_id":"68279e95d2f71aa9cf0a7d3a","slug":"laado-panchayat-demands-that-female-foeticide-be-declared-as-constitutional-murder-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-711581-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: लाड़ो पंचायत की मांग, कन्या भ्रूण हत्या को संविधान हत्या के रूप में किया जाए घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: लाड़ो पंचायत की मांग, कन्या भ्रूण हत्या को संविधान हत्या के रूप में किया जाए घोषित
विज्ञापन
चंडीगढ़। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सेल्फी विद डाॅटर फाउंडेशन ने पहल शुरू की है। देश की पहली ऑनलाइन लाड़ो पंचायत का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के सहयोग से किया गया। इस वर्चुअल पंचायत में हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस लाड़ो पंचायत में कन्या भ्रूण हत्या को संविधान हत्या के रूप में घोषित करने की मांग की गई।
लाड़ो पंचायत की अध्यक्ष ट्विंकल पवार ने बताया कि ऑनलाइन पंचायत में आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, सरपंच, विभिन्न पंचायतों की महिलाएं और लड़कियां, प्रदेश सरकार के अधिकारी व विशेषज्ञ शामिल रहे। लाड़ो पंचायत ने लड़कियों की विवाह की न्यूनतम उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने की मांग रखी थी, जिसके चलते 2021 में उन्हें राज्यसभा में आमंत्रित किया गया।
अब एमटीपी किट के दुरुपयोग को रोकने की योजना पर काम जारी है। टीम लाड़ो की सोनिया, निशा, सुरभि, सुप्रिया ने पंचायत में जानकारी दी कि हरियाणा के गांवों में एहसास का सॉफ्टवेयर मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया है। उनके प्रमुख अभियानों में पीरियड चार्ट्स, गाली बंद घर, और बेटी के नाम की नेम प्लेट शामिल हैं। सुनील जागलान ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए वर्ष 2012 में देश की पहली महाखाप महापंचायत का आयोजन किया था। अगली ऑनलाइन लाड़ो पंचायत एक जून 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें इस प्रस्ताव को भारत सरकार के समक्ष औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।