Haryana Politics News: हुड्डा के करीबी कुलदीप शर्मा ने जमकर की सीएम सैनी की तारीफ, कांग्रेस को दे डाली नसीहत
Congress leader praise CM Nayab Saini: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाने वाले कुलदीप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अच्छे इन्सान हैं। वह मीठा बोलते हैं और हंसकर सबकी बात सुनते हैं। इसी के साथ उन्होंने केंद्र सरकार के बजट की भी तारीफ की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाने वाले हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि सीएम अच्छे इन्सान हैं। वह मीठा बोलते हैं और हंसकर सबकी बात सुनते हैं। कोई ऐसा कारण नहीं है कि मैं किसी मुद्दे पर उनका विरोध करूं।
इसी के साथ उन्होंने केंद्र सरकार के बजट की भी तारीफ की है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार गलत कार्य करेगी तो वह मोर्चाबंदी भी करेंगे। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कुलदीप शर्मा ने यह बातें कहीं। हालांकि, उन्होंने सीएम और भाजपा की तारीफ पर सफाई भी दी। उनका कहना है कि राजनीति में विरोधियों का सम्मान करना अच्छी बात है। एक समय वह भी था, जब अटल बिहारी वाजपेयी स्वयं इंदिरा गांधी को दुर्गा कहते थे। प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी को यूनाइटेड नेशंस में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा था।
हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को अब खुद में कई सुधार लाने चाहिए। इससे पहले सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया और नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ मंच साझा कर चुके हैं और उनकी तारीफ भी कर चुके हैं।
बता दें कि गन्नौर के पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के समधी हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपना खुला समर्थन दिया था। विनोद शर्मा की पत्नी यानी कुलदीप शर्मा की समधिन शक्ति रानी शर्मा कालका से भाजपा की विधायक हैं। भाजपा के ही सहयोग से राज्यसभा सदस्य बने कार्तिकेय शर्मा उनके दामाद हैं।