फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Joga Singh of Jhinda group became temporary chairman, election of office bearers including president will be held, haryana news

Chandigarh-Haryana News: झींडा गुट के जोगा सिंह बने अस्थायी चेयरमैन, अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का चुनाव होगा

विज्ञापन
Joga Singh of Jhinda group became temporary chairman, election of office bearers including president will be held, haryana news
एचएसजीपीसी के 49 सदस्यों द्वारा मंगलवार को पंचकूला सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सर - फोटो : एचएसजीपीसी के 49 सदस्यों द्वारा मंगलवार को पंचकूला सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सर्वसम्मति से अस्थाई चेयरमैन चुने गए जोगा सिंह के साथ अन्य सदस्य।
पंचकूला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 49 सदस्यों ने ली शपथ
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के 40 नवनियुक्त और 9 मनोनीत सदस्यों ने मंगलवार को पंचकूला सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शपथ ली। इस दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से झींडा गुट के जगाधरी (वार्ड-9) से सदस्य जोगा सिंह को अस्थायी चेयरमैन चुन लिया है। अब पंचवर्षीय कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित कुल 11 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया जोगा सिंह के नेतृत्व में पूरी होगी। आगे की प्रक्रिया कुरुक्षेत्र में पूरी की जाएगी।

पंचकूला में शपथ-ग्रहण समारोह के दौरान एचएसजीपीसी के सदस्यों के चुनाव के लिए नियुक्त चेयरमैन रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला, मेंबर सेक्रेटरी एचसीएस संदीप कुमार, एडवोकेट सनी ढल्ल सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान भल्ला ने कहा कि वह अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के चुनाव तक किसी तरह की कानूनी मदद के लिए एचएसजीपीसी सदस्यों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



झींडा गुट व अकाल पंथक मोर्चा में अध्यक्ष पद की जंग
अब जगदीश सिंह झींडा गुट और अकाल पंथक मोर्चा के सदस्यों में अध्यक्ष पद की जंग है। दोनों तरफ से जोड़तोड़ शुरू हो गई है। अध्यक्ष बनने के लिए 25 सदस्यों का साथ जरूरी है। अध्यक्ष सहित अन्य 11 सदस्यों को चुनने के दो विकल्प हैं। पहला सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव और दूसरा विकल्प मतदान से चुनाव है। स्थिति को देखते हुए मतदान से चुनाव के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed