{"_id":"68322b7d852efcf2140164f0","slug":"jai-hind-meeting-of-haryana-congress-today-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-718579-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: आज हरियाणा कांग्रेस की जयहिंद सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: आज हरियाणा कांग्रेस की जयहिंद सभा
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता सचिन पायलट, सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित अन्य होंगे शामिल
चंडीगढ़। ऑपरेशन सिंदूर में सेना और सैनिकों के सम्मान में हरियाणा कांग्रेस रविवार को जयहिंद सभा करने वाली है। इस सभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता सचिन पायलट, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व अन्य सभी कांग्रेसी सांसद, सभी विधायक और प्रदेशभर के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता सचिन पायलट, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व अन्य सभी कांग्रेसी सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस भवन में दोपहर प्रेसवार्ता भी आयोजित करेंगे।
भाजपा के तिरंगा यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस जयहिंद सभा का रूपरेखा तैयार किया है। जयहिंद सभा में पार्टी दफ्तर में प्रदेशभर से आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं संबोधित किया जाएगा। इस दौरान सभी को आगामी गतिविधियों की जानकारी देने के साथ जिम्मेदारी भी निर्धारित की जाएगी।
कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सैन्य शक्ति को सैल्यूट है। मगर पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और युद्ध विराम में अमेरिका के हस्तक्षेप मामले को लेकर केंद्र सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलानी चाहिए। सरकार को पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका द्वारा युद्ध विराम की घोषणा पर सभी सवालों के जवाब देने चाहिए।