फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Irani gang leader arrested in Ambala and Kala Rana gang members arrested in Yamunanagar, Crime News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: अंबाला में ईरानी गैंग का सरगना व यमुनानगर में काला राणा गैंग के गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन
-ऑपरेशन ट्रैक डाउन : अब तक 319 कुख्यात बदमाश सहित कुल 1631 अपराधी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस का राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैक डाउन में लगातार अपराधियों की धरपकड़ जारी है। अंबाला में ईरानी गैंग, यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा गैंग के गुर्गों के साथ डबवाली पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपये कीमत की नशा तस्करी में तीन को दबोचा है। इस अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 1631 अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिनमें 319 कुख्यात और अंतरराज्यीय बदमाश शामिल हैं।
अंबाला पुलिस ने देशभर में ठगी और चोरी की 105 वारदातों में शामिल अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के सरगना गुलाम अब्बास उर्फ रिहाना रजवी समेत चार अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और वारदात में प्रयुक्त दो स्कूटी बरामद की हैं। वहीं, यमुनानगर में पुलिस ने कुख्यात काला राणा गैंग के दो सक्रिय सदस्य मनीष सिंगारी और तरुण सिंगारी को पकड़ा है जो हत्या और रंगदारी के मामलों में वांछित थे। पलवल पुलिस ने हत्या के मामले में फरार पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी चंद्रभान को जींद से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डबवाली में नशा तस्करों पर वार
डबवाली पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपये की 256 ग्राम हेरोइन सहित तीन बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर हरियाणा और पंजाब में हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed