फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Invitation given to Chief Minister for Parshuram Janmotsav

Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री को दिया परशुराम जन्मोत्सव का निमंत्रण

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सन्त-महापुरूष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत आगामी 30 मई को रोहतक के पहरावर में प्रस्तावित भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को निमंत्रण दिया। इस दौरान गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा, रोहतक व समाज के प्रबुद्धजनों से एकत्रित मांगों पर विस्तार से चर्चा की।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा रोहतक के तीसरे कैंपस पहरावर में शुक्रवार को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह का निमंत्रण दिया। इस दौरान दोनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को समारोह की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें ब्राह्मण समाज की मांगों व गौड़ शिक्षण संस्थान में प्रस्तावित योजनाओं के बारे में चर्चा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा समारोह को लेकर
विज्ञापन

प्रदेश की 36 बिरादरी में जोश व उत्साह है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है, इस समारोह को सर्व समाज की भावना के अनुरूप सैनिकों व शहीदों के सम्मान में समर्पित किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जानकारी देते हुए बताया कि 50 साल बाद गौड़ शिक्षण संस्थाओं के तीसरे कैंपस पहरावर में इतना विशाल समारोह होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed