फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Instructions to stay in touch with the Ministry of External Affairs to evacuate Haryanvis stranded in Nepal

Chandigarh-Haryana News: नेपाल में फंसे हरियाणवियों को निकालने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में रहने के निर्देश

विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आला अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार शाम अपने आवास पर कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। इसमें प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और धरपकड़ अभियान तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही नेपाल में हिंसा और अशांति के बीच फंसे भारतीयों, विशेषकर हरियाणा के नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय के संपर्क में रहें तथा नेपाल में फंसे हरियाणा के लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए लगातार फॉलोअप करें। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने और समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डीजीपी शत्रुजीत कपूर, डीजी जेल, सीआईडी प्रमुख सौरभ सिंह और आईजी एसटीएफ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन







महिला आयोग ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने नेपाल में हिंसा और अशांति के बीच फंसे हरियाणा के लोगों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। आयोग ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर बताया कि उसे एक यूट्यूब वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें एक भारतीय महिला तत्काल मदद की गुहार लगा रही है। वीडियो के अनुसार कई भारतीय नागरिक जिनमें हरियाणा सहित अन्य राज्यों की महिलाएं भी शामिल हैं नेपाल में फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित निकाले सरकार : सुरजेवाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने वीडियो शेयर कर एक्स हैंडल पर लिखा कि नेपाल में मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं। वहां फंसे हरियाणा के लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उपासना गिल का नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच यह वीडियो बता रहा है कि उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग करते है कि वो तुरंत प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री से मिलकर राज्य के लोगों को नेपाल से सुरक्षित निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed