{"_id":"684c807a24a8006f820232d3","slug":"instructions-to-deputy-commissioners-take-steps-to-protect-from-heat-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-736489-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: उपायुक्तों को निर्देश, गर्मी से बचाव के लिए उठाएं कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: उपायुक्तों को निर्देश, गर्मी से बचाव के लिए उठाएं कदम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने गर्मी को देखते हुए सभी जिला उपायुक्तों को सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों से कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक हीट स्ट्रोक रोगियों के लिए पर्याप्त चिकित्सा आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त ओआरएस घोल और पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध होने चाहिए। किसी भी परिस्थिति में बच्चों या पालतू जानवरों को पार्क किए गए वाहनों में न छोड़ें। पीक ऑवर्स के दौरान खाना पकाने से बचने की सलाह दी गई है। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचने के भी निर्देश दिए गए हैं।
जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि हीटवेव के दौरान मजदूरों, फेरीवालों, विक्रेताओं और रिक्शा चालकों के लिए काम के घंटों के बारे में सलाह जारी की जाए। कामगारों के स्वास्थ्य की रक्षा और उत्पादकता बढ़ाने के लिए तेज गर्मी के समय से बचने के लिए काम के घंटों को पुनर्निर्धारित करने की सलाह दी गई है। इस बारे में श्रम विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।