{"_id":"6a5ee317c6b1ae4b7b07186a","slug":"instructions-issued-to-rectify-hrms-records-ahead-of-online-transfer-drive-haryana-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव से पहले एचआरएमएस रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश, गलती पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव से पहले एचआरएमएस रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश, गलती पर होगी कार्रवाई
Tue, 21 Jul 2026 08:45 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:45 AM IST
सार
30 जून 2026 तक की सेवा का सत्यापन अनिवार्य होगा। संबंधित चेकर अधिकारियों को सभी कर्मचारियों के रिकॉर्ड की जांच, त्रुटियों का निस्तारण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में इस वर्ष होने वाली ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया (एमओटीपी-2026) से पहले उच्च शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड की व्यापक जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विभाग ने सभी सरकारी कॉलेजों, पुस्तकालयों और एनसीसी इकाइयों में कार्यरत शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का एचआरएमएस (मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली) रिकॉर्ड 30 जुलाई तक सत्यापित और अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट किया गया है कि गलत या अपूर्ण रिकॉर्ड के आधार पर तबादला प्रक्रिया प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
महानिदेशालय के अनुसार, 30 जून 2026 तक की सेवा का सत्यापन अनिवार्य होगा। संबंधित चेकर अधिकारियों को सभी कर्मचारियों के रिकॉर्ड की जांच, त्रुटियों का निस्तारण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदि बिना रिकॉर्ड जांचे या नियमों के विपरीत कोई जानकारी अपडेट की गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में प्राचार्य, विभिन्न विषयों के सहायक प्रोफेसर, उपाधीक्षक, सहायक, लिपिक, पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रयोगशाला कर्मचारी और एनसीसी स्टाफ सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण दोनों वर्ग शामिल होंगे।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि तबादले में मिलने वाले विशेष अंकों और छूट के लिए कर्मचारियों को तलाकशुदा, विधवा या एकल अभिभावक होने, पति-पत्नी प्रकरण, सैन्य या अर्धसैनिक बल में जीवनसाथी की सेवा, गंभीर बीमारी, दिव्यांगता और अनुशासनात्मक कार्रवाई से जुड़े सभी वैध दस्तावेज एचआरएमएस पर अपडेट कराने होंगे।
साथ ही कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे अपने कॉलेज के डीडीओ या संबंधित चेकर से संपर्क कर 30 जुलाई से पहले रिकॉर्ड में मौजूद सभी त्रुटियां दूर करा लें, ताकि ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया पारदर्शी और विवादमुक्त तरीके से पूरी हो सके।