फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   India got six medals, three were won by Haryanvi girls.

Chandigarh-Haryana News: भारत की झोली में छह पदक, तीन हरियाणवी छोरियों ने जीतें

विज्ञापन
India got six medals, three were won by Haryanvi girls.
एथेंस में अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल करने वालीं भारतीय कुश्ती टीम (को - फोटो : self
अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम का पहले स्थान पर कब्जा
विज्ञापन

चंडीगढ़। एथेंस में चल रही अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा की छोरियों ने भारतीय टीम की झोली में तीन पदक डाले हैं। इनमें एक स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल है। प्रतियोगिता में भारतीय कुश्ती टीम ने दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया है।

पदक विजेता महिला पहलवानों में चरखी दादरी की रचना ने 43 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, रोहतक की पहलवान मोनी ने 57 किग्रा. में रजत और सोनीपत की काजल ने 73 किग्रा. में रजत पदक जीते हैं। इसी तरह राजस्थान की पहलवान अश्विनी बिश्नोई ने 65 किग्रा. में स्वर्ण और कोमल वर्मा ने 49 किग्रा. में कांस्य पदक जीते हैं। दिल्ली की पहलवान यशिता ने 61 किग्रा. में रजत पदक जीता हैं।
विज्ञापन


हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश सांगवान ने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय महिला कुश्ती टीम ने ने 151 अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। 142 अंक के साथ अमेरिका की टीम दूसरे और 113 अंक के साथ जापान तीसरे स्थान पर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed