फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   IFS officer AP Pandey appointed as Joint Secretary in the Centre.

Chandigarh-Haryana News: आईएफएस अधिकारी एपी पांडे केंद्र में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त

विज्ञापन
1999 बैच के अधिकारी अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया
विज्ञापन

चंडीगढ़। वन विभाग में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक व 1999 बैच के आईएफएस अधिकारी अनंत प्रकाश पांडे को केंद्र के अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। पांडे डीएफओ हिसार,डीएफओ महेंद्रगढ़, डीएफओ फरीदाबाद, डीएफओ सोनीपत, डीएफओ गुरुग्राम के पदों पर रहे हैं। अंबाला संरक्षक वन अंबाला मंडल के पद पर रहते हुए आपने शिवालिक जोन के वन क्षेत्र में वृद्धि के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन गुरुग्राम के पद पर रहते हुए अरावली क्षेत्र में जंगल सफारी और अन्य वन क्षेत्र में वृद्धि के लिए निरंतर कार्य किया। उनकी नियुक्ति पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विनीत गर्ग ने कहा एपी पांडे की सेवाएं हरियाणा के लिए सराहनीय रही हैं। भारत सरकार में नए दायित्व में भी वे बेहतरीन कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed