{"_id":"683e0574c6dce83f22017594","slug":"if-you-have-appeared-in-cet-2022-then-this-time-you-will-have-to-give-details-in-the-application-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-726962-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 2022 की सीईटी में शामिल रहे हैं तो इस बार आवेदन में देना होगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 2022 की सीईटी में शामिल रहे हैं तो इस बार आवेदन में देना होगा ब्योरा
विज्ञापन
चंडीगढ़। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 के लिए आवेदन करने वालों को बेहद सावधानी बरतनी होगी। यदि सीईटी-2022 में शामिल रहे हैं और 2025 के लिए आवेदन कर रहे हैं तो पुराने आवेदन का ब्योरा देना होगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली कि जिन अभ्यर्थियों ने 2022 के सीईटी में भाग लिया था, वे सभी अभ्यर्थी इस बार पंजीकरण करते समय 2022 सीईटी का ब्योरा अवश्य भरें, अन्यथा ऐसे अभ्यर्थियों के पंजीकरण निरस्त कर दिए जाएंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चाैहान के मुताबिक, जो अभ्यर्थी सीईटी-2022 में शामिल रहे हैं और सीईटी-2025 के लिए नए पंजीकरण करा रहे हैं तो उन्हें पिछली परीक्षा में बैठने का ब्योरा भरना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के दाैरान पोर्टल पर सीईटी-2022 का विकल्प सामने आएगा। ब्यूरो