फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   If payment details are not received, the solution will be found in 2 days

Chandigarh-Haryana News: भुगतान का ब्योरा न मिलने पर 2 दिन में होगा समाधान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्लाॅटधारकों को मुख्यालय ने बड़ी राहत दी है। किसी भी प्रकार के भुगतान के दाैरान यदि वह राशि जमा नहीं दिखाई जा रही तो उन्हें अब मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे।
पंचकूला मुख्यालय ने एचएसवीपी के सभी क्षेत्रीय प्रशासकों, प्रदेश के सभी संपदा अधिकारियों और एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंताओं को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि इस प्रकार की समस्याओं का समाधान हर हाल में दो दिनों में कराएं।
विज्ञापन

भुगतान से जुड़े सभी आठ बैंकों के अधिकारियों को भी भुगतान राशि के सत्यापन के आदेश दिए हैं। एचएसवीपी पंचकूला के चीफ कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस पीके सचदेवा के अनुसार डाटा सुधार की शक्तियां सभी क्षेत्रीय प्रशासकों, संपदा अधिकारियों और एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंताओं को दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका लाभ यह होगा कि प्लाॅटधारक की एचएसवीपी की किसी भी सेवा के भुगतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रशासक, संपदा और कार्यकारी अभियंता कार्यालय स्तर पर ही हो जाएगा।

कहा कि पहले उपभोक्ताओं को ऐसे मामलों के लिए मुख्यालय में बेवजह चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन स्थानीय स्तर पर इस तरह की समस्याओं के समाधान से अब प्लाॅटधारकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed