फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   ICDS supervisors allege harassment, threaten agitation

Chandigarh-Haryana News: आईसीडीएस सुपरवाइजरों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में आईसीडीएस (इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्कीम) की सुपरवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन ने महिला एवं बाल विकास विभाग पर मांगों को पूरा करने के बजाय अनदेखी का आरोप लगाया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि आईसीडीएस सुपरवाइजरों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और मांगों को विभाग ने पूरा करने में देरी की तो मजबूरी में उन्हें आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी।

एसोसिएशन की राज्य प्रधान सुशीला सिहाग, महासचिव निशा और उप प्रधान कुसुम चंदेल ने बयान जारी करके आरोप लगाए हैं कि अलग-अलग कारणों से दो सुपरवाइजरों की पदोन्नति रोक दी। आईसीडीएस आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन और आईसीडीएस सुपरवाइजर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने उच्चाधिकारियों से मुलाकात करके दो बार बातचीत की। अधिकारियों ने पदोन्नति का आश्वासन दिया लेकिन आगामी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। एसोसिएशन का यह भी आरोप हैं कि पूरा स्टाफ नहीं हैं लेकिन जिला कार्यक्रम अधिकारियों की ओर से अपने कार्यालयों में सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इस कारण से सर्कल का कार्य दूसरे सुपरवाइजरों को मजबूरी में करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाए हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गलतियों के कारण सुपरवाइजरों को चार्जशीट किया जा रहा है। कहा कि विभाग ने जल्द ही सभी बिंदुओं पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed