{"_id":"6851c1526c529c978e0bb788","slug":"ias-officer-j-ganesan-given-responsibility-of-ai-and-clean-air-projects-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-739597-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: आईएएस अफसर जे गणेशन को एआई व स्वच्छ वायु परियोजनाओं की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: आईएएस अफसर जे गणेशन को एआई व स्वच्छ वायु परियोजनाओं की जिम्मेदारी
विज्ञापन
दो नए पद सृजित, एचसीएस अफसर दीपक कुमार भी देंगे साथ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बजट की घोषणाओं को सिरे चढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने एआई विकास परियोजना (एचएआईडीपी), हरियाणा स्वच्छ वायु परियोजना (एचसीएपीएसडी) व बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी व संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के दो नए पद सृजित किए हैं।
राज्य सरकार ने तीनों परियोजनाओं के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर आईएएस अधिकारी जे गणेशन को नियुक्त है। उनके पास वर्तमान में हारट्रॉन के प्रबंध निदेशक, आवास विभाग के महानिदेशक, आवास विभाग के सचिव, हाउसिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक, हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का पद है। वहीं, एचसीएस अधिकारी दीपक कुमार को तीनों परियोजनाओं के लिए संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। मौजूदा समय में कुमार हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी के पद पर तैनात हैं।