{"_id":"690244a4d12636e8180c0176","slug":"ias-amneet-p-kumar-called-y-puran-martyr-and-wrote-letter-expressing-gratitude-to-those-who-stood-by-her-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ADGP Puran Kumar: ' जो साथ खड़े रहे, उनका आभार', IAS पत्नी अमनीत ने लिखा पत्र, पति को बताया शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ADGP Puran Kumar: ' जो साथ खड़े रहे, उनका आभार', IAS पत्नी अमनीत ने लिखा पत्र, पति को बताया शहीद
Wed, 29 Oct 2025 10:15 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:15 PM IST
सार
एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने 7 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने घर पर खुद को गोली मार ली थी। आठ दिन बाद उनका परिवार पूरण कुमार के शव के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुआ था और उसी दिन अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
आईएएस अमनीत पी कुमार
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
हरियाणा के दिवंगत आईपीएस अफसर वाई पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने उन लोगों का आभार व्यक्त किया है, जो दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहे। इसके लिए उन्होंने एक पत्र लिखा है। उन्होंने वाई पूरण कुमार को शहीद बताते हुए पत्र में लिखा कि वाई पूरण कुमार के बलिदान पर हमारे परिवार को आपने जो संवेदना व्यक्त की और दुख की घड़ी में साथ खडे़ रहे, उसके लिए पूरा परिवार हृदय से आभारी है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा कि वाई पूरण कुमार राष्ट्रपति से पदक विजेता व उत्कृष्ट करियर वाले अफसर थे। उन्होंने सर्व-धर्म सर्वसमाज के साथ निष्ठा व सदभाव से व्यवहार किया। आपकी उपस्थिति और सहयोग ने हमें कठिन समय में शक्ति और सांत्वना दी। आपके स्नेह और प्रार्थनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सात अक्तूबर को वाई पूरण कुमार अपने आवास पर मृत पाए गए थे। वे हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात थे। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने एक फाइनल नोट लिखा था, जिस पर उन्होंने कई अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद हरियाणा सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया था और रोहतक पुलिस के एसपी नरेंद्र नरेंद्र बिजारणिया को एसपी पद से हटा दिया था। आत्महत्या के करीब आठ दिन बाद उनके शव का पोस्टमार्टम हुआ था। वे अपने पीछे आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार व दो बेटियों को छोड़ गए थे।
विज्ञापन