{"_id":"681d143e2d3fbae6e5038b96","slug":"how-active-are-the-ministers-and-mlas-in-the-field-the-government-is-keeping-an-eye-on-them-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-704363-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मंत्री व विधायक फील्ड में कितने सक्रिय, निगरानी रख रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मंत्री व विधायक फील्ड में कितने सक्रिय, निगरानी रख रही सरकार
विज्ञापन
निजी एजेंसी को सौंपी जांच, मंत्री-विधायकों की परफार्मेंस भी जांची जाएगी
मंत्री-विधायकों व उनके रिश्तेदारों के ठेकेदारों के साथ गठजोड़ पर भी रखी जा रही नजर
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने मंत्रियों व विधायकों का परफार्मेंस जांच रहे है। कौन मंत्री व विधायक क्षेत्र में कितना सक्रिय है, जो लोग उनके पास काम लेकर आ रहे हैं, क्या उनके काम पूरे हो रहे हैं या लोग चक्कर ही काट रहे हैं, इसके लिए सैनी सरकार ने एक निजी एजेंसी को काम सौंपा है। यह एजेंसी हर जिले का फीडबैक लेकर सरकार को दे रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने साथी मंत्रियों व विधायकों से कह चुके हैं कि वह केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। साथ ही अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय रहें। मगर सीएम के पास जानकारी पहुंच रही है कि कुछ विधायक अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं। वे फील्ड में सक्रिय नहीं हैं और लोगों के काम नहीं हो रहे हैं।
एजेंसी को विकास कार्यों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एजेंसी मंत्रियों व विधायकों व उनके रिश्तेदारों के ठेकेदारों के साथ गठजोड़ पर भी नजर रख रही है। इसके अलावा समाधान शिविर के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने कई अफसरों के रवैये को लेकर भी शिकायत की थी। इसलिए उनके कामों का फीडबैक भी लिया जा रहा है।