{"_id":"6848207611a76fd223057bfe","slug":"hooda-said-congress-is-with-the-youth-from-media-to-parliament-in-the-investigation-of-paper-leak-scam-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-733542-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक घोटाले की जांच में मीडिया से संसद तक कांग्रेस युवाओं के साथ: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक घोटाले की जांच में मीडिया से संसद तक कांग्रेस युवाओं के साथ: हुड्डा
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को ज्ञापन सौंपते असिस्टेंट प्रोफेसर(इतिहास) के अभ्यार्थी (प्रेसनोट)
- फोटो : self
- एचपीएससी अभ्यर्थियों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) का पेपर देने वाले अभ्यर्थियों के एक ग्रुप ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन सौंपा है। हुड्डा ने इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के युवाओं के साथ है और भाजपा के भर्ती घोटालों को मीडिया से लेकर विधानसभा व संसद तक उठाएगी।
हुड्डा ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा करवाई गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के पेपर सहित हिंदी, जूलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स जैसी भर्तियों के पेपरों में भी गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, पेपर कॉपी और घोटाले भाजपा सरकार में हुई भर्तियों की पहचान बन गए हैं।
अभ्यर्थियों ने हुड्डा को बताया कि इतिहास के पेपर में 24 सवाल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के एक पेपर से कॉपी किए गए हैं। एचपीएससी ने इन प्रश्नों की भाषा या संदर्भ को बदलने तक की जहमत नहीं उठाई। इसके अलावा विभिन्न ऑनलाइन संस्थाओं की वेबसाइट पर उपलब्ध एक प्रश्न पत्र से भी कई प्रश्न हूबहू उठा लिए गए हैं। यह पेपर उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा से संबंधित होने का दावा किया जा रहा है। इसके चलते अभ्यर्थी, एचपीएससी और कुछ कोचिंग संस्थानों की मिलीभगत को लेकर भी आशंका जता रहे हैं। कई प्रश्नों के गलत उत्तर, हिंदी व अंग्रेजी विकल्पों में भिन्नता और प्रिंटिंग की त्रुटियों जैसी कई शिकायतें अभ्यर्थियों ने दर्ज करवाई हैं।