फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   HKRN employees' salary increased by five percent, Haryana news

Chandigarh-Haryana News: एचकेआरएन के कर्मियों का वेतन पांच प्रतिशत बढ़ाया

विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने पक्के व कच्चे कर्मचारियों को दी राहत
विज्ञापन



-प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में 900-1200 रुपये की होगी बढ़ोतरी, 2024 में आठ फीसदी बढ़ाया था



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के 1.20 लाख कर्मचारियों के वेतन में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। इससे प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में 900 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। मानव संसाधन विभाग ने इसको लेकर पत्र जारी कर दिया है। सरकार ने इसे एक जून से ही लागू करने का फैसला किया है।

यह बढ़ोतरी पिछले साल के मुकाबले तीन फीसदी कम है। जुलाई 2024 में सरकार ने आठ फीसदी वेतन बढ़ाया था। इससे पहले 2023 में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन

राज्य सरकार के इस फैसले से अनुबंधित कर्मचारी संघ ने नाराजगी जाहिर की है। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश प्रचार मंत्री प्रदीप कुमार ने कहा कि पिछले साल राज्य सरकार ने जॉब सुरक्षा एक्ट लागू किया था, जिसमें प्रावधान किया गया था कि अनुभव के हिसाब से वेतन बढ़ोतरी होगी। यानी 5-8 साल अनुभव वाले कर्मचारी को 5 फीसदी, 8-10 साल वाले कर्मचारी को दस फीसदी व 10-15 साल अनुभव वाले कर्मचारी को 15 फीसदी बढ़ोतरी का प्रावधान था, मगर एक्ट की एसओपी लागू नहीं होने से यह लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------

अपडेट...पांचवें-छठे वेतन आयोग के कर्मियों व पेंशनरों का डीए 6 से 11 फीसदी बढ़ा
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पांचवें व छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन-पेंशन ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) में छह से 11 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस बारे में वित्त विभाग ने पत्र जारी कर दिया है।
पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन व पेंशन ले रहे कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के डीए व डीआर की मौजूदा दर 455 फीसदी से बढ़ाकर 466 प्रतिशत कर दी गई है। छठे वेतन के मुताबिक वेतन व पेंशन ले रहे कर्मचारियों की मौजूदा डीए व डीआर की दर को 246 फीसदी से बढ़ाकर 252 प्रतिशत किया गया है। यह संशोधन एक जनवरी 2025 से लागू होगा। संशोधित डीए व डीआर जून के वेतन व पेंशन के साथ भुगतान दिया जाएगा। जनवरी से मई तक के बकाया का भुगतान जुलाई में किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed