फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Higher Education Department opened portal for colleges.

Chandigarh-Haryana News: उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों के लिए पोर्टल खोला

विज्ञापन
तीन दिन के लिए खुला पोर्टल, कॉलेजों को भरनी होगी जानकारी
विज्ञापन

चंडीगढ़। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम आने के अगले ही दिन हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने बुधवार देर शाम कॉलेजों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया। अब तीन दिन में पोर्टल के जरिए सभी कॉलेजों को अपनी विस्तृत जानकारी भरनी होगी। इसके बाद 17 मई को कॉलेजों के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
प्रदेश में 185 सरकारी कॉलेज, 97 एडेड और 86 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालित हैं। इन सभी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पोर्टल के जरिए सभी कॉलेजों को अपनी प्रोफाइल, प्रिसिंपल, कोर्स, विषय, इस शैक्षणिक सत्र में सीटों को कम या ज्यादा करने की संख्या सहित अन्य जानकारियां देनी होगी। इसके बाद विभागीय अधिकारी इन जानकारियों की जांच करेंगे।
विज्ञापन


19 मई को विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे पोर्टल
हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के मुताबिक 19 मई को विद्यार्थियों के दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया जाएगा। कॉलेजों के पोर्टल खुलने के बाद शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की तरफ से प्रदेशभर में 12वीं पास सभी विद्यार्थियों को बधाई और उन्हें कॉलेजों में दाखिले लेने की शुभकामना संदेश भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed