फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Heavy rain alert in Haryana for four days from tomorrow

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में कल से चार दिन तक तेज बारिश का अलर्ट, 25 तक दस्तक देगा मानसून

विज्ञापन
बुधवार को भी कई जिलों में बूंदाबांदी, तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/हिसार। हरियाणा में मानसून से पहले 20 से 23 जून तक कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए अगले चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 25 जून तक हरियाणा में मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून का आगमन पश्चिमी यूपी के रास्ते हरियाणा में होने की संभावना है। हरियाणा में मानसून दाखिल होने की तय तारीख 27 जून है। पिछले दो साल से मानसून तय तारीख से पहले पहुंच रहा है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण मानसून अब सक्रिय हो चुका है। हरियाणा में अब नमी वाली हवा आ रही है, जो मानसून के करीब आने का संकेत है। पश्चिमी विक्षोभ भी शुक्रवार से सक्रिय हो जाएगा। इससे हरियाणा में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा और एनसीआर में लगातार बादलों की आवाजाही के साथ तेज गति से हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल में बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो दिन से हो रही बारिश से तापमान में भी कमी आई है। राज्य के कुछ जिलों में सामान्य से 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नारनौल में सामान्य से 10.9 डिग्री, हिसार में सामान्य से पांच डिग्री, गुरुग्राम में 6.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे गर्म शहर सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, सभी जिलों में रात का तापमान 28 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि वीरवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी और उसके बाद गिरावट आएगी।



जून में 13 फीसदी ज्यादा बारिश

जून को मानसून सीजन का पहला महीना माना जाता है। प्रदेश में जून में अब तक 27.9 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 13 फीसदी ज्यादा है। 18 जून को राज्य में 12.6 एमएम बारिश हुई है, जो एक दिन में सामान्य से 403 फीसदी ज्यादा थी। जून में 70 एमएम से ज्यादा बारिश होने की संभावना रहती है। यदि चार दिन और बारिश हुई तो जून में भी बारिश का आंकड़ा 70 एमएम से ज्यादा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed