फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Heavy rain accompanied by strong winds in southern districts

Chandigarh-Haryana News: दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, गुरुग्राम में पेड़ व बिजली के पोल गिरे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़/हिसार/गुरुग्राम/फरीदाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गुरुग्राम में आंधी के कारण कुछ जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं फरीदाबाद में भी दोपहर बाद आंधी आई। इस दौरान बादलों को देख लोगों को उम्मीद जगी कि बारिश होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
प्रदेश में चार जून तक मौसम परिवर्तन शील रहेगा। 30 मई को राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 31 मई से चार जून तक राज्य के दो से तीन इलाकों में हल्की बारिश व 30-40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने की आशंका है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से पूर्वी हवाओं ने लगातार तापमान में बढ़ोतरी पर अंकुश लगा रखा है। वीरवार को नौतपा के पांचवें दिन भी दिन तापमान सामान्य से नीचे रहा। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिला। दक्षिणी जिलों में लगातार बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसके असर से भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, नूंह, फरीदाबाद, एनसीआर व दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाएं चलीं और हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि बाकी जिलों में लोगों को गर्म हवाओं व उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वीरवार को तापमान में कहीं 4 डिग्री की गिरावट तो कहीं 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से उमस से लोग परेशान



प्रदेश में पिछले दो दिन से उमस बनी है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हवा में नमी की मात्रा 60 से 70 फीसदी ज्यादा दर्ज की गई है। मगर अब इससे छुटकारा मिलने की उम्मीद है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से जारी मीडिया बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा में 30 मई को कई स्थानों पर अच्छी बारिश के संकेत हैं। बारिश के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। हरियाणा में वीरवार को सबसे गर्म सिरसा दर्ज किया गया। सिरसा का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के पीछे 30 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ और उसके बाद 2 जून को एक और विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार मौसम में बदलाव जारी रहेगा। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और लू से राहत मिलेगी।
कहां कितनी बारिश (एमएम)

भिवानी
0.5

चरखी दादरी
20.5

गुरुग्राम 4.0

पलवल
1.5

रेवाड़ी 6.5

नोट : आंकड़े शाम साढ़े 5 बजे तक के हैं।



कहां-कितना रहा तापमान

केंद्र
अधिकतम
न्यूनतम

नारनौल
38
27.8

रेवाड़ी 38.5
25

जींद
40
28

सोनीपत
38
27

झज्जर
39
29

रोहतक
38
28

अंबाला
40
25.8

कैथल
37.7
28.9

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed