फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Health department will distribute 1.5 lakh spectacles for free.

Chandigarh-Haryana News: स्वास्थ्य विभाग मुफ्त में बांटेगा डेढ़ लाख चश्मे

विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा उज्ज्वल दृष्टि अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत जिन बच्चों और बुजुर्गों की आंखें जांच में कमजोर मिलेगी, उन्हें विभाग से मुफ्त में नजर के चश्मे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सिंह के दिशा-निर्देश में हरियाणा में 1.40 लाख चश्मे बांटे जाएंगे। इस अभियान की शुरुआत 11 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सिंह करेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को चश्मे भेजे जा चुके हैं। बच्चों की आंखों की जांच के लिए स्कूलों में जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे। वहीं, हर पीएचसी और सीएचसी में विशेष कैंप लगाकर बुजुर्गों की जांच कर उन्हें चश्मे बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया, आमतौर पर 40 साल के बाद नजरें कमजोर पड़ने लगती हैं। यदि समय पर चश्मा लगा दिया जाए तो नजर बढ़ने से रोका जा सकता है। लापरवाही बरतने पर मोतियाबिंद का खतरा बढ़ता है। चश्मा लगने से आराम मिलता है और गुणवत्ता भी बढ़ती है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री आरती राव अग्रोहा से करेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed