{"_id":"69b6f0d0b8b9597d330b11ba","slug":"haryana-youth-perform-brilliantly-in-regional-skill-competition-win-33-medals-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-971198-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता में हरियाणा के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, 33 पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता में हरियाणा के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, 33 पदक जीते
विज्ञापन
- हरियाणा सरकार ने पुरस्कार राशि की भी घोषणा की
चंडीगढ़। हरियाणा के युवाओं ने कौशल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगरा के बीएसएनएल ग्राउंड में आयोजित क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता में 33 पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इन पदकों में 8 स्वर्ण, 13 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। समापन समारोह में केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने हरियाणा के प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी विजेताओं को बधाई दी। हरियाणा में कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना और विभिन्न तकनीकी संस्थानों में आधुनिक तथा रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के प्रतिभागियों ने कुल 63 कौशलों में से 49 कौशलों में भाग लिया और 33 कौशलों में पदक जीता है। क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता के विजेता अब प्रतिष्ठित इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहां देशभर के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर आयोजित वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
पुरस्कार राशि की भी घोषणा
युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार ने पुरस्कार राशि की भी घोषणा की है। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रतिभागियों को 5 लाख रुपये और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वालों को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इससे कौशल प्रतियोगिताओं में युवाओं की भागीदारी को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।