फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Vidhansabha session, Congress MLA said- Chief Minister is from my constituency, but he does not do any work for me, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस विधायक बोले- मुख्यमंत्री जी मेरे हलके के हैं, मगर मेरा कोई काम नहीं करते

विज्ञापन
विधायक अशोक अरोड़ा की पीड़ा पर गीता भुक्कल ने कहा, फिर तो आप मुख्यमंत्री से मिला ही मत करो
विज्ञापन


विधायक अशोक अरोड़ा ने ब्रह्म सरोवर के पास बने डंपिंग प्वाइंट का मुद्दा उठाया, सीएम बोले- जल्द हटेगा



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रश्नकाल में थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर के पश्चिमी तट के पास बने डंपिंग प्वाइंट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में सिर्फ हरियाणा से नहीं बल्कि विश्व भर के पर्यटक आते हैं। ब्रह्म सरोवर के पास बने डंपिंग प्वाइंट से इसकी शोभा बिगड़ रही है। अरोड़ा ने तंज कस कि मुख्यमंत्री जी हमारे शहर के हैं मगर आप मेरा कोई काम नहीं करते।
अशोक अरोड़ा के सवाल पर शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल को जवाब देना था, मगर वे सदन में मौजूद नहीं थे। उनकी जगह सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जवाब दिया। शर्मा ने कहा कि नगर परिषद डंपिंग प्वाइंट के लिए नई जगह ढूंढ रही है। विज्ञापन निकाला जा चुका है। जगह मिलते ही डंपिंग प्वाइंट शिफ्ट कर दिया जाएगा। मगर अशोक अरोड़ा इससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इसके लिए आदेश दे चुके हैं, मगर उनके आदेश भी नहीं माने गए।
विज्ञापन

इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अरोड़ा जी हम लोग तो मिलते रहते हैं। कभी सैर पर तो कभी कहीं तब भी कह सकते थे। इसे सदन में लाने की जरूरत नहीं थी। सीएम के इतना कहते ही अरोड़ा खड़े हुए और बोले, आपके सामने भी मुद्दा उठाया था और यहां भी उठा रहा हूं। मगर काम नहीं हुआ। उन्होंने तंज कसा कि मुख्यमंत्री जी हमारे शहर के हैं। आपकी कोठी भी मेरे हलके में है मगर आप मेरा कोई काम नहीं करते। अरोड़ा के इतना कहते ही सदन में ठहाके लग गए। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कटाक्ष किया कि अरोड़ा जी फिर तो आप मुख्यमंत्री से मिला ही मत करो। इस पर सदन में और ठहाके लगे। बाद में सीएम ने कहा कि यह मुद्दा गंभीर है। यह काम जल्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अशोक अरोड़ा ने कहा कि ब्रह्म सरोवर में जहां लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं और उसके नजदीक ही कचरा इकट्ठा होता है। यह डंपिंग साइट नहीं है। यहां एक ट्रक से दूसरे ट्रक में कूड़ा ट्रांसफर किया जाता और करनाल की डंपिंग साइट पर ले जाया जाता है। अब लोग भी इसे कूड़ा प्वाइंट समझकर कूड़ा डाल देते हैं। दुर्गंध और गंदगी से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। इसे जल्द से जल्द हटाया जाए।

इस पर सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि ब्रह्म सरोवर के पश्चिमी तट पर अस्थायी आधार पर एक ट्रांसफर स्टेशन स्थापित किया गया है। यहां से थानेसर नगर पालिका का ठोस अपशिष्ट प्रतिदिन करनाल प्रोसेसिंग साइट पर भेजा जा रहा है। जैसे ही कचरा प्रबंधन के लिए थानेसर नगर परिषद की ओर से उपयुक्त स्थान निर्धारित कर लिया जाएगा यह अस्थायी ट्रांसफर स्टेशन हटा दिया जाएगा। इसके लिए 20 अगस्त 2025 को विज्ञापन जारी किया जा चुका है और प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed