फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana vidhan sabha winter session first day Anil vij bhupinder singh hooda

Haryana Assembly Session: क्या विज की हत्या की हो रही साजिश?, हुड्डा ने ली चुटकी, बोले- मेरे पास समाधान

Wed, 13 Nov 2024 09:49 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 13 Nov 2024 09:49 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पहली बार चुनकर आए सदस्यों का कामकाज देख गदगद नजर आए। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विधायी कामकाज की बारीकियां भी बताई। 

विज्ञापन
Haryana vidhan sabha winter session first day Anil vij bhupinder singh hooda
सत्र के दौरान अनिल विज व अन्य । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज की हत्या की साजिश के बयान पर सरकार घिर गई। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार की घेराबंदी की और इस पूरे मामले की जांच की मांग की। थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा समेत अन्य नेताओं ने इस मामले में मुख्यमंत्री से जवाब मांगा। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुटकी लेते हुए कहा कि स्पीकर साहब ये बहुत गंभीर विषय है, लेकिन इसका समाधान मेरे पास है। हुड्डा ने कहा कि विज को दोबारा से गृह मंत्रालय दे दो तो सब ठीक हो जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है, तब जाकर कांग्रेसी विधायक शांत हुए। खास बात ये है कि विज चुपचाप इस मुद्दे पर हो रही बहस को सुनते रहे।
विज्ञापन


4 नवंबर को अंबाला में धन्यवादी कार्यक्रम के दौरान विज ने कहा था कि उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। इस साजिश में पार्टी के कुछ लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। प्रशासन ने मुझे चुनाव में हराने की पूरी कोशिश की। प्रशासन ने प्रयास किया कि चुनाव में खून-खराबा हो जाए। उसमें अनिल विज या कोई कार्यकर्ता मर जाए, ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके। ये जांच का विषय है। विज के इसी बयान को लेकर अशोक अरोड़ा, रघुबीर कादियान समेत गीता भुक्कल ने जांच की मांग की थी। कांग्रेस विधायकों ने एक सुर में कहा कि सरकार ने अब तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया। मामले की जांच के लिए कमेटी बनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी पहली व विज तीसरी सीट पर बैठेंगे
 हरियाणा विधानसभा के लिए सभी विधायकों के बैठने का क्रम तय कर दिया गया है। एक नंबर की कुर्सी पर सीएम नायब सिंह सैनी बैठेंगे। दूसरे नंबर की सीट को खाली छोड़ा गया है। हालांकि पहले भी सीएम के साथ वाली सीट को खाली छोड़ा जाता रहा है। तीसरे नंबर की कुर्सी पर राज्य सरकार में दूसरे नंबर के कैबिनेट मंत्री अनिल विज बैठेंगे। विज के बाद चार नंबर की कुर्सी पर कृष्ण लाल पंवार व पांचवें नंबर पर संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा को जगह दी गई है। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा उसी सीट पर बैठे रहे, जहां वह नेता प्रतिपक्ष के रूप में बैठते रहे हैं। हुड्डा की जगह यदि किसी और को नेता प्रतिपक्ष चुना गया तो उनकी सीट बदली जा सकती है।

 

सत्र की कार्यवाही बढ़ाने की मांग
सत्र के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अशोक अरोड़ा ने सत्र की कार्यवाही बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा हाउस की कार्यवाही की कम से कम 40 दिन की होनी चाहिए, ताकि हर विधायक को अपने इलाके की बात रखने का मौका मिले। इस पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा- यह सुझाव अच्छा है। इस पर सब लोग बैठकर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के बाद से इसमें प्रगति हुई है। सदन की कार्यवाही में इजाफा हुआ है और आगे भी इसे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed