{"_id":"691cb5d3c238a298540bba74","slug":"haryana-super-100-emerges-as-new-superstars-education-news-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-874174-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा सुपर 100 से निकले नए सुपरस्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा सुपर 100 से निकले नए सुपरस्टार
विज्ञापन
हरियाणा सुपर-100 : चार साल में आईआईटी में 107 और आईआईआईटी व एनआईटी में राज्य के सरकारी स्कूल के 119 बच्चों का दाखिला
-आईआईटी रुड़की, दिल्ली सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ेंगे किसान, मजदूर परिवार के मेधावी बच्चे
कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों की प्रतिभा एक बार फिर देश भर में चमक उठी है। चार साल में हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम के तहत निशुल्क पढ़ाई करके गांवों के साधारण परिवारों से आने वाले 226 बच्चों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) व राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में दाखिला लेकर चमकदार सफलता हासिल की है। आईआईटी में 107 और आईआईआईटी व एनआईटी में 119 बच्चों का दाखिला हुआ है। दाखिला आईआईटी रुड़की, आईआईटी दिल्ली सहित अन्य में हुआ है।
हरियाणा सरकार की पहल बिना आर्थिक बोझ, बिना भारी फीस, बिना महानगरों की कोचिंग के सिर्फ मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के दम पर इन बच्चों ने एक ऐसा इतिहास रचा है जिसने लाखों छात्रों में नई उम्मीद जगाई है। खेतों-खलिहानों में पले बच्चे जिनकी पढ़ाई कभी इंटरनेट की स्पीड या पुराने मोबाइल पर निर्भर थी लेकिन आज राष्ट्रीय स्तर की टेबल पर अपनी जगह बना रहे हैं। 226 बच्चों में 33 छात्राएं, शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा आईआईटी मंडी में 6 का दाखिला हुआ है। शुरुआत में सुपर 100 हर साल 100 बच्चों का चयन होता था लेकिन पिछले साल 200 और इस वर्ष 300 बच्चों का चयन हुआ है।
जिलावार चयनित मेधावी विद्यार्थियों की सूची
जिला - आईआईटी - आईआईआईटी/एनआईटी - विद्यार्थियों की संख्या
हिसार - 17 - 15 - 32
जींद- 7 - 13 - 20
भिवानी - 8 - 9 - 17
कैथल - 9 -8 -17
फरीदाबाद - 5- 11- 16
फतेहाबाद - 5 - 11 - 16
सिरसा - 7 - 9 - 16
चरखीदादरी - 3- 9 - 12
गुरुग्राम - 6 - 4 - 10
झज्जर - 5 - 4 - 9
पंचकूला - 3 - 5 - 8
अंबाला - 4 - 3 - 7
महेंद्रगढ़ - 6 - 1 - 7
रेवाड़ी - 4 - 3 - 7
सोनीपत -4- 2 - 6
कुरुक्षेत्र - 2 - 3 - 5
रोहतक - 4 - 1- 5
पलवल - 1 - 3 - 4
पानीपत - 2 -2 -4
करनाल - 2-1-3
यमुनानगर - 1 -2 -3
नूंह - 0 - 2- 2
किस आईआईटी में विद्यार्थियों को मिला दाखिला
आईआईटी विधार्थी
मंडी 13
पटना 6
रोपड़ 6
बीएचयू 5
दिल्ली 4
गुवाहाटी 2
जोधपुर 03
जम्मू 6
खड़गपुर 5
गांधीनगर 4
हैदराबाद 1
पलक्कड़ 3
गोवा 3
भिलाई 2
कानपुर 1
इंदौर 2
⸻
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली में इनका हुआ चयन : दीपांशु भिवानी, आयुष दुबे फरीदाबाद, आदित्य व वैभव जींद, राहुल महेंद्रगढ़ और ख्याति रोहतक का आईआईटी दिल्ली में चयन हुआ है।
खड़गपुर आईआईटी इनका हुआ चयन : निशांत फरीदाबाद, विशाल जींद, रोहित रोहतक, सौम्या महेंद्रगढ़ और सुमित पानीपत का खड़गपुर आईआईटी में चयन हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सुपर-100 ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती है। बस विश्वास और सही दिशा की जरूरत होती है। हरियाणा के ये बच्चे अब अगले दशक के वैज्ञानिक, इंजीनियर और टेक्नोलॉजी लीडर बनने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। यह सिर्फ चयन नहीं बल्कि यह ग्रामीण भारत के सपनों की सबसे बड़ी उड़ान है।
महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा
.