फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana State Games to begin today in Gurugram

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा राज्य खेलों का आज गुरुग्राम से होगा आगाज

विज्ञापन
- आठ नवंबर तक प्रदेश के आठ शहरों समेत दस स्थानों पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा…वो धरती जिसने देश को सबसे ज्यादा पदक देकर परचम लहराया है। 13 साल बाद हरियाणा की धरती अपने खेल संस्कारों को नए जोश के साथ जगाने के लिए तैयार है। रविवार को 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम के टीडीएलएससी एथलेटिक स्टेडियम से करेंगे। इस दौरान भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद रहेंगी। इन खेलों की थीम है खेलो हरियाणा, बढ़ो आगे जो हर युवाओं को अपने अंदर के खिलाड़ी को पहचानने का संदेश देती है।

लंबे अंतराल के बाद फिर से इन खेलों की शुरुआत हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कप्तान जसविंद्र सिंह मीनू बेनीवाल के प्रयासों से हो रही है। प्रदेश के आठ शहरों गुरुग्राम, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, रोहतक और करनाल के साथ-साथ नई दिल्ली व चंडीगढ़ में भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कुल 24 खेल विधाओं के होने वाले मुकाबलों में लगभग 7,358 खिलाड़ी दम दिखाएंगे। आठ नवंबर तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए 1,465 स्पोर्ट्स स्टाफ और 565 टेक्निकल स्टाफ की नियुक्तियां की गई हैं। पिछली बार स्टेट गेम्स का आयोजन 2012 में हुआ था। इसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चयन का लॉन्चपैड माना जाता हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष मीनू बेनीवाल के मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम, प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क और निदेशक संजीव वर्मा के साथ बैठकें कर लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। हर आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, डिजिटल स्कोरिंग, मेडिकल व सुरक्षा प्रबंध और लाइव स्ट्रीमिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेडेशन सर्टिफिकेट पर मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
अध्यक्ष मीनू बेनीवाल के मुताबिक कुछ दिन पहले खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) को पत्र लिखकर कहा था कि स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा। यह आयोजन तकनीकी रूप से विभागीय नीति के दायरे में शामिल नहीं है। एचएओ ने मामला सीधे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष उठाया था। सीएम ने इसे खिलाड़ियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा मानते हुए खेल मंत्री और विभागीय अधिकारियों से तुरंत रिपोर्ट मांगी। समीक्षा के बाद सीएम ने प्रस्ताव को मंजूरी दी और अब खेल विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। खेल मंत्री गौरव गौतम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि खेल विभाग जल्द ही इसका आदेश जारी करेगा।
हरियाणा ने देश को सबसे ज्यादा पदक दिलाए : गाैरव


खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि हरियाणा ने देश को सबसे ज्यादा पदक दिलाए हैं। यह सिर्फ राज्य नहीं बल्कि खेलों की जननी है। आज जब हम 13 साल बाद स्टेट गेम्स करवा रहे हैं तो यह आयोजन केवल खेलों का नहीं बल्कि हरियाणा की पहचान का उत्सव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, प्रधान सचिव और विभागीय टीम की सक्रियता से यह आयोजन अब ऐतिहासिक बनने जा रहा है।




यहां बजेगा खेलों का बिगुल

गुरुग्राम- हॉकी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, टेबल टेनिस

फरीदाबाद- आर्चरी, वेटलिफ्टिंग, फेंसिंग, टेनिस

सोनीपत- नेटबॉल, कुश्ती, कराटे, जूडो

कुरुक्षेत्र- योगासन, साइक्लिंग (रोड और ट्रैक इवेंट्स)

पंचकूला- कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन

झज्जर- ट्रायथलॉन (तैराकी, साइक्लिंग, दौड़)
रोहतक- बॉक्सिंग

करनाल- फुटबॉल

नई दिल्ली- शूटिंग

चंडीगढ़- नौकायन (जलक्रीड़ा)




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा की मौजूदगी में आज से 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स का आगाज होगा। खिलाड़ियों के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट को लेकर पैदा हुए असमंजस को सरकार से बातचीत के बाद दूर किया जा चुका है। पहले की तरह सभी पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सर्टिफिकेट बनते रहेंगे।

कप्तान जसविंद्र सिंह मीनू बेनीवाल, अध्यक्ष, एचओए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed