फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana overall champion in Under-15 National Championship

Chandigarh-Haryana News: अंडर-15 नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


- ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल और महिला वर्ग में हरियाणा का दबदबा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नागपुर में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-15 नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें हरियाणा ने फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला वर्ग में हरियाणा चैंपियन रहा है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल बीस पदक जीते हैं। फ्री स्टाइल में तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता है। जबकि ग्रीको रोमन में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। महिला वर्ग कुश्ती में हरियाणा की खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं।

हरियाणा एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश बोहर ने कहा कि प्रदेश सरकार की अच्छी खेल नीतियों के चलते हरियाणा कुश्ती में काफी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई भी दी। वजन ज्यादा होने के कारण चार खिलाड़ियों 85 किग्रा में कृष सेन, 62 किग्रा में सत्यम, 85 किग्रा में अंगद, 62 किग्रा में हितेश गुलिया को अयोग्य घोषित किया गया।
विज्ञापन



फ्री स्टाइल में इन्होंने जीते पदक
38 किग्रा में जतिन फोगाट - स्वर्ण
41 किग्रा में वंश अहलावत - स्वर्ण

44 किग्रा में उदित दांगी - रजत

48 किग्रा में सावन - रजत

57 किग्रा में जतिन - रजत
68 किग्रा में सचिन - स्वर्ण
75 किग्रा में सुमित ग्रेवाल -कांस्य




महिला वर्ग कुश्ती में पदक विजेता
33 किग्रा में जिया-स्वर्ण

39 किग्रा में दीक्षा - स्वर्ण
46 किग्रा में कामना बाबल - कांस्य
54 किग्रा में सिमरन - स्वर्ण

58 किग्रा में दिव्यम - रजत

62 किग्रा में अर्चना - कांस्य

66 किग्रा में लिशा -कांस्य



ग्रीको रोमन में पदक विजेता
38 किग्रा में शुभम - स्वर्ण
41 किग्रा में मोनू - स्वर्ण

44 किग्रा में अर्जुन - कांस्य

48 किग्रा में अंश मलिक - रजत

68 किग्रा में पुष्पेन्द्र - रजत
75 किग्रा में दीपेन्द्र -स्वर्ण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed