फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana on high alert after blast Delhi Red Fort

हरियाणा में हाई अलर्ट: दिल्ली ब्लास्ट के बाद डीजीपी ने जारी किए आदेश, इंटर-स्टेट बॉर्डर पर नाकाबंदी कर चेकिंग

Mon, 10 Nov 2025 10:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Nov 2025 10:10 PM IST
सार

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए ब्लास्ट के बाद साथ लगते हरियाणा में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Haryana on high alert after blast Delhi Red Fort
बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए ब्लास्ट के बाद साथ लगते हरियाणा में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। डीजीपी हरियाणा की तरफ से पुलिस विभाग को अलर्ट रहने के आदेश जारी हुए हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली की घटना के मद्देनजर पूरे हरियाणा में हाई अलर्ट किया गया है। लोगों से अनुरोध है कि शांति बनाए रखें। कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखे तो डायल 112 पर सूचित करें। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में हैं। इंटर-स्टेट बॉर्डर पर व्हीकल चेकिंग की जा रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग एरिया, होटल-धर्मशाला की भी चेकिंग की जा रही है। एनसीआर जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली के लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के नजदीक सोमवार शाम हुए ब्लास्ट के बाद बहादुरगढ़ में दिल्ली बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही बहादुरगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही सभी थाना एसएचओ, सीआईए यूनिट व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने वाली टीमों को अलर्ट किया गया है। बॉर्डर पर पुलिस हर वाहन की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में ब्लास्ट के बाद बहादुरगढ़ में टिकरी और झाड़ौदा बॉर्डर पर चेकिंग तेज कर दी गई। दिल्ली की तरफ जाने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उसे दिल्ली में प्रवेश करने के लिए अनुमति दी जा रही है। दोनों बॉर्डरो पर खासकर भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। सीनियर अधिकारी खुद पेट्रोलिंग कर रहे हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम निरोधक दस्ते अलर्ट पर हैं। बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर पुलिस गाड़ियों को रोक कर चेकिंग कर रही है। साथ ही गाड़ी के नंबर नोट कर उन्हें आगे की ओर भेजा जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। बहादुरगढ़ में पुलिस न केवल बॉर्डर पर सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए है बल्कि बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन, सभी मेट्रो स्टेशन पर चे चेकिंग कर रही है। आमजन से पुलिस अधिकारियों ने आयोग की अपील की है। 

बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बहादुरगढ़ दिल्ली सीमा के सभी बॉर्डरों पर पुलिस सक्रिय है। हर जगह हर वाहन की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। सभी पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं और सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई करें। सभी होटल और धर्मशालाओं की चेकिंग की जा रही है। अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर बुला लिया गया है। 

दिल्ली में कार में धमाके के बाद एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी
दिल्ली में सोमवार शाम को कार में हुए धमाके के बाद हिसार के महाराजा अग्रेसन एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस अलर्ट के अनुसार किसी भी संदिग्ध व्यक्ति बिना जांच के एयरपोर्ट परिसर में दाखिल नहीं हो सकेगा। साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
अभी तक कोई व्यक्ति एयरपोर्ट परिसर में दाखिल होता था तो टर्मिनल में दाखिल होते समय ही उसकी जांच की जाती थी। मगर अब अलर्ट जारी होने के बाद टर्मिनल से पहले भी व्यक्ति की जांच की जाएगी। इस दौरान उक्त व्यक्ति से पूछताछ भी की जाएगी कि वह किस मकसद से एयरपोर्ट पर आया है। अगर वह यात्री है तो उसे अपना हवाई टिकट दिखाना होगा।

रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
वहीं अलर्ट के मद्देनजर जीआरपी व आरपीएफ ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म व ट्रेनों के अंदर यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। इसके अलावा संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई। अलर्ट को देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ कर्मचारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी
इसके अलावा शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चौक-चौराहों पर पुलिस को विशेष चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए है। पुलिस आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर ही है। साथ ही राइडर व पीसीआर को लगातार गश्त करने को भी कहा गया है। इसके अलावा चौकी-थाना पुलिस को अपने एरिया में होटल व धर्मशालाओं में जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Haryana on high alert after blast Delhi Red Fort
महेंद्रगढ़ में डॉग स्क्वॉयड की मदद से चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : संवाद

महेंद्रगढ़ पुलिस अलर्ट, वाहनों की डॉग स्क्वायड की मदद से की जा रही जांच
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लालकिले के पास एक कार में हुए धमाके की घटना को गंभीरता से लेते हुए महेंद्रगढ़ जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर तुरंत प्रभाव से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कमांडो व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले की सीमा पर और विभिन्न स्थानों पर बनाए गए अंतर-जिला और अंतर-राज्यीय नाकों पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। कमांडो व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर खड़े सभी लावारिस और अन्य वाहनों की विशेष जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता लगाया जा सके। इसके अलावा टीम रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर विशेष निगरानी रख रही है। यात्रियों के सामान की जांच के साथ-साथ किसी भी लावारिस या संदिग्ध सामान पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

महेंद्रगढ़ पुलिस जनता से अपील करती है कि वे इस कठिन समय में पुलिस का सहयोग करें। यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देती है, तो वे तुरंत डायल 112 अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

Haryana on high alert after blast Delhi Red Fort
वाहनों की जांच करती रेवाड़ी पुलिस। - फोटो : संवाद

रेवाड़ी में हाई अलर्ट पर पुलिस, नेशनल हाइवे पर पुलिस की नाकेबंदी
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को हुए बम धमाके बाद जिला पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई। देर शाम एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने नाकेबंदी के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। जिले की सीमाओं को सील करने के बाद सघन जांच अभियान शुरू किया गया है। 

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर जिले की सीमा से दिल्ली की दूरी लगभग 70 किलोमीटर ही है। गुरुग्राम के रास्ते बदमाश राजधानी से जयपुर की ओर निकलने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में दिल्ली धमाकों के तुरंत बाद एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिले में नाकेबंदी करते हुए वाहनों की जांच करने के आदेश दिए। खासकर एनएच-48 पर वाहनों की संघन जांच करने के आदेश दिए गए। इसके बाद पुलिस देर रात तक दिल्ली की ओर से जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग करती रही। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि राजधानी में धमाके बाद जिस पुलिस को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। बाहर से आने वाले संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

Haryana on high alert after blast Delhi Red Fort
यात्रियों के सामान की जांच करती रेलवे पुलिस। - फोटो : संवाद

अलर्ट मोड पर झज्जर पुलिस, चेकिंग शुरू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास कार में हुए धमाके की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तुरंत प्रभाव से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर भी राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और सीआईए ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर जांच की।

जिले की सीमा पर और विभिन्न स्थानों पर बनाए गए अंतर-जिला और अंतर-राज्यीय नाकों पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर खड़े सभी लावारिस और अन्य वाहनों की विशेष जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता लगाया जा सके। जिले के रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों के सामान की जांच के साथ-साथ किसी भी लावारिस या संदिग्ध सामान पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस की जनता से अपील करती है कि वे इस समय में पुलिस का सहयोग करें। यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देती है तो वे तुरंत डायल 112 अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

Haryana on high alert after blast Delhi Red Fort
पानीपत में यात्रियों के सामान की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में धमाके के बाद पानीपत में अलर्ट, 44 नाके लगाकर की वाहनों की चेकिंग
दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके के बाद दिल्ली एनसीआर में पूरी तरह से हाई अलर्ट कर दिया गया है। पानीपत जिले में भी हाई अलर्ट कर संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू कर दी गई। पानीपत जिले में 44 जगहों पर नाकेबंदी कर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर एनएफएल, थर्मल और रिफाइनरी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में सघन जांच कर रहे हैं। वहीं सीआईएसएफ ने तीनों बड़ी औद्योगिक इकाइयों में सघन जांच कर दी है।

सोमवार को दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में धमका हुआ। इसके बाद से ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई। जिले में सिलिंग प्लान लागू कर सभी 44 नाकों पर फोर्स तैनात कर दी गई। दिल्ली की ओर से आने और जाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है। इसके साथ ही भीड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के पास भी अभियान चलाया गया। दिल्ली जाने वाले रेल गाड़ियों में डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांच की गई। उधर, हाईवे पर सबसे अधिक फोर्स जीटी रोड पर लगाई है। वहीं एनएफएल, रिफाइनरी और थर्मल प्लांट के आस-पास भी पुलिस टीम तैनात कर वाहनों की जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। उधर, पुलिस ने खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। जिससे कोई आपत्तिजनक पोस्ट न कर सके।

क्या कहती है पुलिस
दिल्ली में कार में धमाके के बाद जिले में सिलिंग प्लान लागू कर सभी 44 नाकों पर पुलिस तैनात कर वाहनों की जांच कराई गई। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है।-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।

Haryana on high alert after blast Delhi Red Fort
वाहनों की जांच करती अंबाला पुलिस। - फोटो : संवाद

अंबाला में भी अलर्ट, पुलिस कर रही वाहनों की जांच
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर अंबाला पुलिस जिले भर में हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे–चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। अंबाला पुलिस ने आमजन से अपील किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या व्यक्ति दिखने पर या आपातकालीन स्थिति में डायल 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में तुरंत सूचना दें। भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड  और धार्मिक स्थलों पर भी विशेष निगरानी के दिए गए निर्देश ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed